फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्रिकर का यूपी आना ऐतिहासिक मौका: भाजपा नेता

Mon, 10 Nov 2014 12:06 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यूपी के नेताओं के दिल बड़े हैं। पर्रिकर को बड़े उद्देश्य के लिए यूपी से राज्यसभा भेजा जा रहा है। पर्रिकर के साथ रूडी भी रविवार शाम लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन


पत्रकारों के सवालों के जवाब में रूडी ने कहा कि खुशी है कि नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मंत्री के रूप में वे जनाकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

रूडी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें मनोहर पर्रिकर का नामांकन कराने के लिए भेजा है। सोमवार सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और दोपहर 12 बजे परिकर राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


पर्रिकर का यूपी जैसे बड़े प्रांत में आना ऐतिहासिक मौका है। यूपी से बतौर राज्यसभा सदस्य राष्ट्रीय राजनीति में उनके जाने से नया समीकरण उभरेगा। वे यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की सरकार में काम करेंगे।
विज्ञापन

मोदी के सफाई अभियान से न जुड़ना दुर्भाग्यपूर्ण

रूडी ने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है। उसमें दूसरे राज्यों के नेताओं को राज्यसभा में भेजना कोई नई परंपरा नहीं है। यूपी में नेताओं की कमी नहीं है। यहां के नेताओं के दिल बड़े हैं। वे परिकर को राज्यसभा भेजने की आवश्यकता समझते हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव का मोदी के सफाई अभियान से न जुड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें