फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजम से मिलने पर भाजपा का अखिलेश पर तीखा हमला, प्रदेश मंत्री बोले नहीं चाहिए मौलाना सरकार

Fri, 23 Oct 2026 08:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा ने जनता से तय करने को कहा कि उन्हें सुदृढ़ कानून व्यवस्था वाली बुलडोजर सरकार चाहिए या मौलाना की सरकार। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा  के प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ने चुनाव तैयारियों की बैठक में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोग भगवान की शरण में जाते हैं, जबकि अखिलेश यादव आजम खान की शरण में जाते हैं।

विज्ञापन


शर्मा ने जनता से सवाल किया कि सपा को किसका वोट चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जाति के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहती है लेकिन उसे मौलाना और खान का वोट चाहिए। यतेंद्र शर्मा ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सपा और उसके गुंडा तत्वों के मंसूबों पर बुलडोजर चला दिया है। 

शर्मा ने जनता से तय करने को कहा कि उन्हें सुदृढ़ कानून व्यवस्था वाली बुलडोजर सरकार चाहिए या मौलाना की सरकार। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार बुलडोजर तभी चला सकती है जब विधान परिषद और फिर विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें