भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा ने चुनाव तैयारियों की बैठक में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोग भगवान की शरण में जाते हैं, जबकि अखिलेश यादव आजम खान की शरण में जाते हैं।
विज्ञापन
शर्मा ने जनता से सवाल किया कि सपा को किसका वोट चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जाति के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहती है लेकिन उसे मौलाना और खान का वोट चाहिए। यतेंद्र शर्मा ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सपा और उसके गुंडा तत्वों के मंसूबों पर बुलडोजर चला दिया है।
शर्मा ने जनता से तय करने को कहा कि उन्हें सुदृढ़ कानून व्यवस्था वाली बुलडोजर सरकार चाहिए या मौलाना की सरकार। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार बुलडोजर तभी चला सकती है जब विधान परिषद और फिर विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत हो।