फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 2027 के रण में अभेद्य व्यूह रचना में जुटी भाजपा, प्रदेश संगठन महामंत्री ने संभाली कमान; दिये ये निर्देश

Wed, 01 Apr 2026 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP BJP organisation: यूपी भाजपा संगठन ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी संगठन ने इसके लिए रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
यूपी भाजपा संगठन की बैठक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर चल रही कवायद के बीच प्रदेश संगठन महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने की कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में उन्होंने अवध क्षेत्र के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं मंडल प्रशिक्षण प्रमुखों के साथ समीक्षा तैयारियों की समीक्षा किया और 2027 के रण के लिए अभेद्य व्यूह रचना को लेकर मंथन भी किया। इस मौके पर धर्मपाल सिंह ने बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल एवं जिला स्तर तक तैयारियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को हर स्तर पर दायित्व तय करते हुए तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


राजधानी के सर्वोदय नगर में आयोजित दो अलग-अलग बैठकों में प्रदेश महामंत्री ने प्रशिक्षण अभियान और विधानसभा चुनाव के संबंध चर्चा की। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक में उन्होंने अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों को विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति के साथ जुटने तथा बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल एवं जिला स्तर पर अभेद्य व्यूह रचना तैयार करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को उसकी योग्यता और क्षमता के आधार पर दायित्व दिया जाए। विपक्ष के हर भ्रम, झूठ, फरेब और षड्यंत्र को विफल करते हुए 2027 में अभूतपूर्व विजय की ओर बढ़ना है।

वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के संबंध में हुई बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और प्रशिक्षण के माध्यम से अनुशासित कार्यकर्ताओं का निर्माण तथा परिश्रमी नेतृत्व तैयार होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मंडल प्रशिक्षण वर्गों में सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता रात्रि प्रवास जरूर करें। मंडल प्रशिक्षण वर्गों की तैयारी में औपचारिकता नहीं, बल्कि वैचारिक रूप से सुदृढ़ एवं व्यवहार में अनुशासित, परिश्रमी नेतृत्व तैयार करने का ध्येय होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें