फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसआईआर में नाम कटने पर भाजपा का बड़ा मंथन, लखनऊ में पंकज चौधरी ने बुलाई बैठक; सीएम योगी भी हुए शामिल

Fri, 13 Nov 2026 01:22 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा ने अभियान तेज करने की तैयारी की है। लखनऊ में 700 से अधिक पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। पार्टी ने हर बूथ पर 100 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे नाम जुड़वाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी ने छूटे हुए मतदाताओं के नाम दोबारा जुड़वाने के लिए अभियान तेज करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर शामिल हुए। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

करीब 700 से अधिक पदाधिकारियों को इस बैठक में बुलाया गया है। इनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला और विधानसभा मतदाता प्रमुख तथा आईटी संयोजक शामिल हैं। बैठक में SIR के दौरान छूटे मतदाताओं तक पहुंचने और उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की रणनीति पर चर्चा हो रही है। 

 

विज्ञापन




 

Trending Videos
विज्ञापन

पंकज चौधरी ने दिया था भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मतदाता सूची में नाम कटने को लेकर चिंता जताए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भरोसा दिया था कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी सौंपने की बात कही थी। अब संगठन की इस बैठक में अभियान की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें