फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों की बर्खास्तगी नाटक, मुख्यमंत्री अखिलेश दें इस्तीफा : भाजपा

Tue, 13 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने खुद को बचाने के लिए दो मंत्रियों के इस्तीफे का नाटक किया है। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश यादव यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं तो अवैध खनन की सीबीआई जांच रुकवाने के लिए हाईकोर्ट क्यों गए।
विज्ञापन


मौर्य ने भ्रष्टाचारियों, अपराधियों व भू-माफिया को संरक्षण देने व प्रदेश में अराजकता के लिए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि खनन के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार एवं राजस्व का नुकसान हुआ है।

सीएम अखिलेश यादव खनन घोटाले में गायत्री प्रजापति के भ्रष्टाचार से बच नहीं सकते। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। मौर्य ने उम्मीद जताई कि सीबीआई जांच में भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।
विज्ञापन

अनुप्रिया के काफिले पर हमले की निंदा

भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और अपना दल विधायक आरके वर्मा के काफिले पर हमले की निंदा की। कहा कि हमलावरों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सोमवार को भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल पर हमला हुआ। दो दिन पहले अलीगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के लोगों ने कॉलेज में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। मुख्यमंत्री ने वहां के एसएसपी को हटा दिया, लेकिन आरोपी सपाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

दर्द पेट में, माया कर रहीं सिर का इलाज
मौर्य ने कहा कि मायावती ऐसे डॉक्टर की तरह इलाज करना चाहती हैं जो पेट दर्द में सिर का एक्स-रे करता है। प्रदेश में चुनाव सपा सरकार के कामकाज पर होना है और वह हिसाब पीएम नरेंद्र मोदी से मांग रही हैं।

राहुल गांधी प्रदेश में सपा-बसपा की मदद करने के लिए वोटकटवा के रूप में आए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें