फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा ने शुरू की 2027 जीतने की तैयारी, हारी हुई सीटों पर तैनात किए जाएंगे प्रभारी; आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

Mon, 29 Jun 2026 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Assembly Elections: यूपी भाजपा ने 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी हैं। इसके लिए संगठन हारी हई सीटों पर विशेष फोकस कर रहा है। 
विज्ञापन
भाजपा ने शुरू की चुनाव की तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा संगठन की नई टीम के गठन के बाद पार्टी अब चुनावी तैयारियों को धार देने में जुट गई है। खास तौर से हारी हुई सीटों को लेकर पार्टी के स्तर पर कारगर रणनीति बनाने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक कर अवध, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र की हारी सीटों के संबंध में रणनीति पर चर्चा की। बैठक में तीनों के क्षेत्रों के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन




बैठक में तय हुआ है कि हारी सीटों पर विधानसभावार प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के संगठन, मुद्दों और मतदान की रणनीति के बारे में फीडबैक जुटाएंगे। जरूरत के मुताबिक संगठन को मजबूत बनाने की कार्यवाही भी कराएंगे। वहीं, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र की हारी हुई सीटों को जीत सुनिश्चित करने को लेकर जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखें और उनके मुद्दों को सुलझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह लखनऊ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जुलाई के पहले सप्ताह में दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। उनके दौरे की अधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे 3 व 4 जुलाई को लखनऊ में रहकर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही संगठन के कामकाज का जायजा लेंगे। प्रदेश भाजपा संगठन के नई टीम की घोषणा और चुनावी तैयारियों को बीच उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नितिन दौरे के दौरान पार्टी संगठन के नेताओं व विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। वह सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। वे नई टीम के अलावा क्षेत्रीय टीम से भी विचार-विमर्श करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें