UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लखनऊ में लोहे की जंजीर से दरोगा को मारा
पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव और हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं खुशबू और आफरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद और अज्ञात समेत कुल 24 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विनोद तावड़े ही बनाए गए प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इसलिए विनोद तावड़े ही बनाए गए प्रभारी, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर संगठन में उनकी भूमिका और मजबूत करने के साथ ही यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें यूपी का प्रभारी बनाया गया है। इस समय इस फैसले को अहम इसलिए बना जा रहा है, क्योंकि विधानसभा सीट के लिहाज से यूपी काफी बड़ा राज्य है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में तावड़े को अहम जिम्मेदारी दी गई है। अब देखना ये कि यूपी में इस भूमिका को वो कैसे निभाते हैं। उनकी नई तैयारियां क्या होगी। पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस, छोटे कर्मियों पर गिरी गाज, बड़े बचाए जा रहे?
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच की निष्पक्षता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। खास तौर पर यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि जिन आठ कर्मचारियों को कथित चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, उनके खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ी, लेकिन ट्रस्ट के तत्कालीन प्रमुख पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका पर अंतिम रिपोर्ट में जिम्मेदारी तय नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर
कैशलेस चिकित्सा कार्ड सौंपते सीएम योगी व साथ में खड़े राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
सीएम योगी ने PRD जवानों के लिए शुरू की कैशलेस चिकित्सा योजना, 600 रुपये होगा ड्यूटी भत्ता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों की बड़ी सौगात दी। इन जवानों को सपरिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये मुफ्त इलाज से आच्छादित करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके दैनिक ड्यूटी भत्ता में वृद्धि करने की घोषणा की।
अपने कार्यकाल में इसके पूर्व तीन बार ड्यूटी भत्ता बढ़ा चुके मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में चौथी बार वृद्धि का ऐलान करते हुए कहा कि अब पीआरडी जवानों को 500 रुपये की जगह प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
बारिश से जलभराव के बीच निकलते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बारिश से पानी-पानी हुआ लखनऊ
राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। जलभराव के कारण कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान हर बार ऐसी स्थिति बनती है। पढ़ें पूरी खबर