फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: सास-बहू समेत चार की मौत, संस्कृत बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी; रवि किशन ने ली सीएम योगी की फोटो

Fri, 24 Apr 2026 05:34 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

संस्कृत बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कन्नौज की सृष्टि दीक्षित 10वीं, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव 12वीं टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में कन्नौज की सृष्टि ने 94.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतापगढ़ की खुशबू सरोज 94.29 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी बोले- अब धरातल पर उतर रहे कृषि के शोध, किसानों में उत्साह दिखा

लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों की अलग-अलग समस्या और समाधान हैं। पिछले साल खेती की बात खेत में कार्यक्रम चलाया गया। उसका फायदा मिला है।

किसानों में उत्साह दिखा। पहली बार कृषि इनोवेशन धरातल पर उतरा था। लैब के शोध को लैंड तक पहुंचाया गया। यह बड़ा काम हुआ है। इसे आगे बढ़ाना होगा। हमारे पास सब है। बस नेतृत्व देना है। यह भारत सरकार की पहल सराहनीय है। पढ़ें पूरी खबर

सीएम योगी की फोटो लेते सांसद रवि किशन - फोटो : ANI

जब मुख्यमंत्री योगी की फोटो लेने के लिए सांसद रवि किशन ने थामा मोबाइल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में 1055 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह ईको पार्क का भ्रमण कर रहे हैं और सांसद रवि किशन वेस्ट (बेकार की वस्तुओं) से बने एक शेर की कलाकृति के सामने अपने फोन से उनका फोटो लेते दिख रहे हैं। वह एक अच्छे पोज के लिए सीएम योगी से आगे आने का भी आग्रह करते हुए नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

हादसे के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद

डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, सास-बहू समेत चार की मौत

मुरादाबाद-संभल मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। थाना मैनाठेर क्षेत्र में असदपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने भात देकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सास-बहू समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

बुलंदशहर में पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पहचान से रह रहा था

बुलंदशहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने नुमाइश पुल के नीचे से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी नाम-पते पर तैयार किए गए भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रह रहा था। आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कलियुगी बेटे ने दी अपने बुजुर्ग पिता को खौफनाक मौत

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चर्चित सुघर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बुधवार रात सफलता हाथ लगी। अपने पिता की सोते समय सब्बल से प्रहार कर हत्या करने के आरोपी जर्मन सिंह की बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार हुई। उसके पैर में गोली लगी है। वह शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने वाला था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

Kanpur Divyansh Murder Case - फोटो : amar ujala

अनुशासन या हैवानियत? संचालक बोला- मेरे पिता भी मुझे निर्वस्त्र कर पीटते थे, ऐसे गई जान

लखनऊ के स्कूल में पिटाई से हुई 11 साल के दिव्यांश की हत्या में आरोपी स्कूल संचालक कन्हैया मिश्रा को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ आलमनगर की रहने वाली महिला मित्र हर्षिता सोनी की भी गिरफ्तारी हुई है। हर्षिता पर साक्ष्य मिटाने और बच्चों को घर भेजने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें