फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना की, नोएडा में फिर बवाल, बाबा साहब के पोस्टर फाड़े

Tue, 14 Apr 2026 05:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


पीएम देहरादून में सीएम व अन्य नेता सहारनपुर से वर्चुअल जुड़े - फोटो : अमर उजाला

रणनीति से गढ़ा मोदी का दौरा, सहारनपुर में मंच से दूरी, यूपी-उत्तराखंड साधने की सियासी चाल

लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस बार उनका कार्यक्रम पारंपरिक जनसभा के बजाय पूरी तरह रणनीति के तहत तैयार किया गया नजर आया। 

गणेशपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मंच पर नहीं आए। वे हेलीपैड से सीधे डाट काली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना करने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए। देहरादून में होने वाली उनकी जनसभा का लाइव प्रसारण सहारनपुर के गणेशपुर में दिखाया जा रहा है, जबकि यहां मंच की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभाल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

मेड्स का सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन में फिर हुआ बवाल, सेक्टर 80 में पत्थरबाजी

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में मंगलवार को भी कई जगह पर निजी कंपनियों के कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन जारी है। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारियों ने फिर से पथराव किया, इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है, लेकिन अभी भी कर्मचारी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- नोएडा की घटना सरकार की नाकामी

उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है।

राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। कहा कि हजारों साल के संघर्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमारा संविधान सम्मान और अधिकारों का आधार है। पढ़ें पूरी खबर

मायावती ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : @mayawati X handle

आंबेडकर जयंती पर मायावती का शक्ति प्रदर्शन, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि; जारी किया संदेश

उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है। राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

कबूलपुर गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा हटाने से कबूलपुर गांव में रोष, पुलिस तैनात

पीलीभीत जिले में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हटाए जाने से बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर में मंगलवार को तनाव की स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन लोगों ने चंदा इकट्ठा कर प्रतिमा स्थापित की थी। सोमवार की रात पुलिस-प्रशासन ने प्रतिमा हटवा दी। आंबेडकर जयंती पर मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्रतिमा वहां नहीं थी, जिससे आक्रोश फैल गया। पढ़ें पूरी खबर

आरोपी हिमांशू पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लखनऊ में बाबा साहब और बीएसपी के पोस्टर फाड़े, 1090 चौराहे पर ब्लेड से काट दिए थे

लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती से जुड़े पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र की है, जहां मुख्यमंत्री आवास से 1090 चौराहे तक लगे बीएसपी के पोस्टर और बैनर ब्लेड से काट दिए गए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सीएम योगी बोले- पश्चिम यूपी के लिए गेमचेंजर होगा दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर बताते हुए कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की दूरी काफी कम समय में पूरी की जा सकेगी। सीएम ने कॉरिडोर के लोकार्पण को प्रदेश के विकास का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें