UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
सीएम योगी बोले- महिलाओं के श्राप से कांग्रेस की दुर्गति हुई अब सपा भी उसी रास्ते पर
महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में पेश हुए संशोधन विधेयक को लेकर यूपी विधानमंडल के बुलाए गए एकदिवसीय विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को शासन की ओर से सहायता दी गई।
पढ़ें पूरी खबर
bulandshahr encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
बुलंदशहर के खुर्जा में सुभाष मार्ग स्थित जिम पर 25 अप्रैल की रात को हुए तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपीय जीतू सैनी और पुलिस के बीच बृहस्पतिवार सुबह सिकंदरपुर गांव के पास मुठभेड़ हुई। इसमें जीतू सैनी के दो गोली लगी, जिसको घायल अवस्था में जटिया अस्पताल लाया गया। वहां से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर
रिजल्ट के बाद खुशी से झूमे स्टूडेंट।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
ISC का रिजल्ट आउट, पढ़ें लखनऊ में 10वीं-12वीं में कौन है सबसे आगे
CISCE Board ISC, ICSE Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं (ICSE) 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजधानी लखनऊ में सीएमएस की ओशीन अग्रवाल ने 12वीं में 99.75 अंक हासिल करके स्कूल में टॉप किया। वहीं सीएमएस के अलीगंज ब्रांच की वोजैनब फातिमा ने 12वीं में 99.75 फीसदी अंक हासिल किए। इसके अलावा सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रखर सिंह ने 12वीं में 99.25 फीसदी अंक हासिल किए।
पढ़ें पूरी खबर
पति का सच जान पत्नी हैरान
- फोटो : AI/Amar Ujala
शादी के एक साल बाद भी नहीं बनाए संबंध
शादी के बाद पति के बदले हुए रवैये को लेकर पत्नी को शक हुआ। उसने घर में हिडन कैमरे लगवा दिए। हिडन कैमरे की रिकॉर्डिंग देख पत्नी के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
पढ़ें पूरी खबर
घटनास्थल पर पड़ी बाइक, जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
कार ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत
शाहजहांपुर जिले में शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास बोलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान निगोही के मोहल्ला रामनगर बगिया निवासी अरुण कुमार उर्फ कन्हैया (40 वर्ष), अरुण की पत्नी सीमा देवी (35 वर्ष), बेटी दीक्षा (आठ वर्ष) और बेटे नैतिक (छह वर्ष) के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
पढ़ें पूरी खबर
jhansi betting racket
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक अरब के सट्टे का खेल बेनकाब, रडार पर BJP नेता, खड़ी की आकूत संपत्ति
झांसी के नवाबाद पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले बड़े गिरोह का बुधवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन बड़े सटोरिये- तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, सिंधी कॉलोनी निवासी विजय बाधवा, बड़ागांव गेट निवासी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 करोड़ रुपये अधिक के लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद किया है।
पढ़ें पूरी खबर