उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी किए जाने के बाद बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। लिस्ट में एक ही मतदाता का कई बार नाम है जबकि हिंदू-मुस्लिम का मकान एक ही दिखाया गया है। इससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी मारी है। वहीं, लखनऊ में आयोजित ‘गांव जंक्शन’ के तहत अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने वाहन चोरों के गैंग का खुलासा किया है।
पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें:
एसआईआर: अंजना के घर शेखू खान, एक मतदाता के पांच बार नाम, फाइनल वोटर लिस्ट में भी गड़बड़ी
बांदा में एसआईआर के बाद जनवरी में जारी की गई कच्ची (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में सामने आईं तमाम गड़बड़ियों को उजागर किए जाने का कोई नतीजा नहीं निकला। माना जा रहा था कि निर्वाचन विभाग अपनी हुई इस फजीहत को अंतिम सूची में दुरुस्त कर लेगा लेकिन यह गलतफहमी साबित हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अयोध्या: कल से खुलने से शुरू हो जाएंगे मंदिर परिसर के सभी उप-मंदिर, कुल सात स्लॉटों में हो सकेंगे दर्शन
राम मंदिर परिसर के उप मंदिरों के दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष आकर्षण है। लंबे समय से श्रद्धालु इन मंदिरों के खुलने का इंतजार कर रहे थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी में बदला मौसम का मिजाज: अब सताएगी गर्मी, एक सप्ताह में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
यूपी में मौसम का मिजाज फिर बदला। अब गर्मी अपना रंग दिखाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अमर उजाला ‘श्रेष्ठ प्रधान’ कार्यक्रम में 10 ग्राम प्रधान सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिली सराहना
लखनऊ में आयोजित ‘गांव जंक्शन’ के तहत अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार सिंह ने चयनित प्रधानों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो बदमाश पकड़े, 1.80 करोड़ की फॉर्च्यूनर बरामद
बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब 1.80 करोड़ रुपये मूल्य की तीन फॉर्च्यूनर गाड़ियां बरामद की गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर