फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: सरकारी कर्मचारियों को मिली सौगात, बिजली कर्मियों का अवकाश निरस्त; 72 रुपये लीटर बिक रहा डीजल

Thu, 21 May 2026 05:54 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


 

महंगाई भत्ता बढ़ाया गया। - फोटो : amar ujala

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को राहत देते हुए दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
 

फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

बिजली कर्मियों के 31 जुलाई तक अवकाश निरस्त

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों के बिजली कर्मियों के 31 जुलाई तक अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही, जो कर्मचारी और अधिकारी अवकाश पर गए उनको तत्काल बुलाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अफवाहों पर विराम! संत प्रेमानंद महाराज ने दिए दर्शन

संत प्रेमानंद महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की भ्रांतियां फैल रही थीं। इसी बीच गुरुवार को वृंदावन में महाराज के दर्शन होने से भक्तों ने राहत की सांस ली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे और महाराज ने भी भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दर्शन दिए। पढ़ें पूरी खबर

पेट्रोल डीजल स्टिंग - फोटो : अमर उजाला

72 रुपये लीटर बिक रहा डीजल, वेस्ट यूपी-उत्तराखंड तक फैला तेल तस्करी का जाल

हरियाणा के बहालगढ़, यूपी के बागपत, शामली और मेरठ से डीजल व पेट्रोल की तस्करी केवल वेस्ट यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली, हरियाणा और देहरादून तक बड़े स्तर पर की जा रही है। गिरोह के सदस्य 72 से 80 रुपये प्रति लीटर तक डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

weather today - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पठारी मिट्टी ही नहीं इसलिए भी भट्ठी बन रहा बांदा

गर्मी के दिनों में पठारी मिट्टी ने बांदा को भट्ठी बना दिया है। इस बार हालात ऐसे हैं कि यह जिला गर्मी का पूरे देश में रिकार्ड बना रहा है। यहां का तापमान बढ़ाने में गर्म हवाएं भी आग में घी का काम कर रही है। इसके आसपास के इलाके भी इस आंच में झुलस रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ड्रेस कोड होगा अनिवार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, अनुशासन और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा मेंलगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें