राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी सुनील कुमार झा को मेजर ध्यानचंद खेल विवि मेरठ का कुल सचिव, मेरठ के उपजिलाधिकारी नवनीत गोयल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महाराजगंज, शाहजहांपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र नाथ इसी पद पर प्रयागराज, प्रयागराज मंडल के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का सचिव, मऊ के उपजिलाधिकारी सुमित सिंह को इसी पद पर अलीगढ़,अयोध्या की उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित को इसी पद पर बिजनौर पर भेजा गया है।
लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (विरा) संजय कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), वहीं मुजफ्फरनगर में इस पद पर रहे नरेन्द्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ का महाप्रबंधक, सहकारी चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव, रायबरेली के उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी को इसी पद पर इटावा, कुशीनगर क उपजिलाधिकारी परितोष मिश्र को इसी पद पर अलीगढ़, सतं कबीर नगर के उपजिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे को इसी पर अमरोहा और अमरोहा के उपजिलाधिकारी को इसी पद पर संत कबीरनगर की जिम्मेदारी दी गई है।