फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence Expo 2020: राजनाथ बोले- देश ज्यादा दिन तक आयात पर निर्भर नहीं रह सकता

Tue, 04 Feb 2020 10:26 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Defence Expo 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस एक्सपो के पहले कहा कि यूपी देश के साथ वैश्विक संबंधों का सूत्रधार बनने जा रहा है। उन्होंने कहा है कि देश रक्षा उत्पादों के लिए लंबे समय तक आयात पर निर्भर नहीं रह सकता। हमारा लक्ष्य देश में विश्वस्तरीय रक्षा उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनना है। हम देश को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में तैयार कर रहे हैं। डिफेंस एक्सपो इसके लिए उचित प्लेटफॉर्म साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मेक इन इंडिया को प्रमोट करने में भी सहायक होगा। 

विज्ञापन


राजनाथ मंगलवार को डिफेंस एक्सपो के प्रारंभ की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से मुखातिब थे। राजनाथ ने कहा कि डिफेंस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य अपने देश को सुदृढ़, सशक्त और समृद्धशाली बनाना है। रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का कद और प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत को दुनिया गंभीरता से लेती है। भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना शान की बात समझी जाती है। यह एक्सपो वैश्विक संबंधों को मजबूत बनाने और दुनिया में बदलती तकनीक को जानने, समझने और जुड़ने का अवसर दे रहा है।

उन्होंने बताया कि डिफेंस एक्सपो में 856 भारतीय व 1072 विदेशी कंपनियां आ रही हैं। तमाम देशों के साथ एमओयू होने जा रहा हे। इनमें अधिकांश का लाभ यूपी को होने वाला है। उन्होंने इस एक्सपो से दूसरे देशों से रक्षा संबंध मजबूत होंगे। रूस के साथ वार्ता के अलावा अफ्रीकी देशों के साथ कान्क्लेव होने जा रहा है। इस कान्क्लेव में 16 देश शामिल हो रहे हैं। 40 देशों में 36 के रक्षा मंत्री आ चुके हैं। यूपी वैश्विक संबंधों का सूत्रधार बनने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भाई किसान, दूसरा जवान और तीसरा श्रमवान बने

राजनाथ ने कहा कि वह चाहते हैं कि डिग्री लेने वाला युवक दर-दर भटकने को न मजबूर हो। एक जवान बनता है, दूसरा किसान बनता है तो तीसरा श्रमवान बनकर भविष्य सुधारे। उन्होंने कहा कि यह डिफेंस एक्सपो युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार का अवसर लेकर आएगा।

तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने का लक्ष्य हासिल करके रहेंगे
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने का स्वप्न ही नहीं देख रहा है, बल्कि बनेगा। 50 खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य 2024 तक  के लिए है, लेकिन दशक के अंत तक तीसरी टॉप अर्थव्यवस्था बनेगी। हमारा लक्ष्य बड़ा है। कुछ लोगों को यह चौंकाने वाला लग सकता है। कुछ लोग आलोचना भी करेंगे। लेकिन यदि लीक से हटकर कुछ करना है तो विरोधों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के चार स्टेज बताए गए हैं। देश आज चौथे स्टेज पर पहुंच चुका है। विरोधी भी स्वीकार करते हैं कि यह सरकार जो ठान लेती है वह करके रहती है। हम यह लक्ष्य हासिल करके रहेंगे।

राजनाथ ने योगी को सराहा
राजनाथ ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि लखनऊ में कई महीनों की मेहनत आकार ले रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी सरकार ने उम्मीद से अच्छी तैयारी की है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय व आयोजन से जुड़े सभी संस्थाओं व लोगों के प्रति प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के निवेशक यूपी में निवेश के लिए रुचि ले रहे हैं। यह प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर देगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम सब के लिए एक अवसर आया है कि जब देश के प्रधानमंत्री की भवनाओं के अनुरूप प्रदेश में डिफेंस सिस्टम के लिए हम काम कर सके।" उन्होंने कहा कि डिफेंस में निवेश के लिए उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। इसी के लिए एयरोस्पेस के लिए हमने पहले ही अपनी नीति घोषित कर दी है। उत्तर प्रदेश के पास बहुत बड़ा लैंड बैंक भी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें