बैठक में पहले दिन सामाजिक समूह और शिक्षा समूह की बैठक हुई। सामादिक समूह की बैठक में जहां सरकार, संगठन और संगठन के बीत मजबूत समन्वय से मिलकर काम करने पर सहमति बनी। वहीं, शिक्षा समूह की बैठक में विश्वविद्यालयों और कालेजों के वर्तमान परिदृश्य और इनमें अपनी पैठ बढ़ाने पर चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि शिक्षण संस्थानों में बेहतर माहौल के लिए संघ और भाजपा मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। संघ-भाजपा मिलकर छात्रों और शिक्षकों के बीच पैठ बनाने के लिए भी काम करेंगे।
दरअसल पिछले दिनों बाराबंकी के शिक्षण संस्थान और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के बीच हुए विवाद को सुलझाने में संघ और भाजपा संगठन ने अहम भूमिका निभाई थी। बैठक में ऐसे प्रकरणों को सुलझाने को लेकर भी चर्चा हुई और तय किया गया आगे से ऐसी नौबत से बचने के लिए छात्रों और शिक्षकों के बीच बेहतर पैठ बनाने पर काम किया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को बेहतर ढंग से संचालन पर चर्चा हुई।
इसमें कई सामाजिक गतिविधियां होंगी। इनके जरिए समाज के हर वर्ग के बीच जाने की कोशिश होगी। इससे विचारधारा का विस्तार होगा। साथ ही नए लोगों को साथ जोड़ने में मदद मिलेगी। बैठक में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार, प्रांत प्रचारक कौशल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष भी मौजूद थे।