फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी बना सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हॉकी सब जूनियर पुरुष टीम ने 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब कब्जाया। राजगीर (बिहार) में अायोजित प्रतियोगिता में टीम ने फाइनल में मध्य प्रदेश को 5-2 से हराकर यह सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश ने आक्रामक खेल दिखाया। चौथे मिनट में केतन कुशवाहा ने मैदानी गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। आठवें मिनट में मध्य प्रदेश ने एक गोल कर स्कोर बराबरी की कोशिश की, लेकिन इसके बाद यूपी ने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया।

13वें मिनट में नितीश यादव ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को फिर बढ़त दिलाई। 28वें मिनट में शाहरुख अली ने मैदानी गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। दूसरे हाफ में भी उत्तर प्रदेश का दबदबा जारी रहा। 35वें मिनट में प्रहलाद राजभर और 40वें मिनट में राघवेंद्र चौहान ने गोल करते हुए टीम को 5-1 की मजबूत बढ़त दिलाई। मध्य प्रदेश ने 43वें मिनट में एक और गोल कर स्कोर 5-2 किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। यूपी हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह और सचिव रजनीश मिश्रा ने टीम के खिलाड़ियों को दमदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें