फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: योगी के नेतृत्व में यूपी बना सर्वोत्तम प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स के जरिये उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विकास यात्रा पर बात रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रशंसा करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश नए भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति की आय बढ़कर एक लाख चौबीस हजार तो वहीं विदेशी निवेश बढ़कर चौदह हजार आठ सौ करोड़ से ज्यादा हो गया है। बताया कि प्रदेश में छह एक्सप्रेसवे चालू हैं और 11 का निर्माण प्रगति पर है। आज यूपी सबसे सुरक्षित, सबसे प्रगतिशील, असीमित संभावनाओं वाला सर्वोत्तम प्रदेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें