फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेसिक शिक्षक अब एआई से तैयार कर सकेंगे पाठ योजना और प्रश्न, डिजिटल मार्गदर्शिका से मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 17 Nov 2026 10:12 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डिजिटल मार्गदर्शिका से शिक्षक पाठ योजना, प्रश्नपत्र और अभ्यास सामग्री तैयार कर सकेंगे। विभाग ने तकनीक के जिम्मेदार उपयोग, सामग्री के पुनर्परीक्षण और विद्यार्थियों की गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर( AI photo) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल में दक्ष बनाया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिम्मेदार प्रयोग और डिजिटल सुरक्षा पर केंद्रित मार्गदर्शिका तैयार की है। इससे शिक्षक पाठ योजना, प्रश्न और अभ्यास सामग्री तैयार कर सकेंगे।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा की ओर से तैयार डिजिटल मार्गदर्शिका में एआई को प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के तरीके बताए गए हैं। शिक्षक उचित प्रॉम्प्ट देकर बहुविकल्पीय, लघु उत्तरीय और अनुप्रयोग आधारित प्रश्न बना सकेंगे। इसके अलावा वर्कशीट और चित्र आधारित अभ्यास सामग्री भी तैयार कर सकेंगे। कठिन पाठ्यक्रम को सरल तरीके से समझाने में भी इसकी मदद ले सकेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को भी एआई से जुड़ी जानकारी दी जा रही है। वहीं शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर है। राज्य परियोजना निदेशालय ने एआई टूल का चार चरणों में लक्ष्य आधारित इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। 

टूल से प्राप्त जानकारी और सामग्री का पुनर्परीक्षण व आकलन करने के बाद ही उसे शिक्षण में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। डिजिटल सुरक्षा के तहत शिक्षकों को छात्रों के नाम, फोटो, यू-डायस कोड और अन्य गोपनीय जानकारी एआई टूल पर साझा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने तकनीक आधारित पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कई विद्यालयों में इंटरैक्टिव बोर्ड सहित अन्य सुविधाओं से युक्त आईसीटी लैब स्थापित की हैं। अब इनके प्रभावी इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। डिजिटल मार्गदर्शिका इस दिशा में शिक्षकों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षित करने में मददगार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें