फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी और बदमाश घायल, एक फरार

Tue, 09 Mar 2021 08:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के जैतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और एक बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिसकर्मी और बदमाश दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बदमाश की पहचान शत्रोहन पुत्र राम प्रसाद निवासी पनिहल के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस के कई मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही वह दिल्ली के जेल में 10 साल सजा काट चुका है। जानकारी के अनुसार शत्रोहन का एक साथी एकलाख मौके से फरार है।
विज्ञापन


शत्रोहन के पास से पुलिस ने 500 ग्राम मार्फीन, एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 50 हजार की नगदी सहित एक मोटर साईकिल बरामद की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें