फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 31 जनवरी और एक फरवरी को बंद रहेंगे बैंक 

Sat, 18 Jan 2020 02:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
Bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल की वजह से 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंक बंद रहेंगे। वहीं दो फरवरी को रविवार के चलते भी अवकाश रहेगा। इस दौरान लेन-देन और बैंकों में चेक क्लियरेंस फंसेगा। मार्च में 11 से 13 तक हड़ताल फिर 14 को द्वितीय शनिवार और 15 मार्च को रविवार की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा। इसके बाद वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर एक अप्रैल को फिर से बैंककर्मी हड़ताल रहेंगे।

विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के प्रवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि बैंकों के विलय और वेतन विसंगतियों के चलते हड़ताल की घोषणा की गई है। शुक्रवार को अयोध्या हाइवे स्थित एक वाटर पार्क में हुई स्टेट बैंक स्टाफ  एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी ने बैठक कर हड़ताल को अपना समर्थन दिया है।

एसोसिएशन के मुख्य सचिव राजेश त्रिपाठी ने बैंककर्मियों का वेतन समझौता, अनुकंपा आधारित नियुक्तियां, बैंको का विलय, आउटसोर्सिंग, स्टाफ  की कमी, पेंशन का संशोधित नहीं होना जैसे मुद्दे उठाए। इसकी वजह यह भी रही कि अब तक जितने भी प्रयास या संवाद इंडियन बैंक एसोसिएशन और केंद्र सरकार के साथ रहे। वह विफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें