बैंक कर्मचारियों के 27 जनवरी को हड़ताल पर जाने से सरकारी बैंकों के कामकाज में लंबा गैप आ जाएगा। 25 जनवरी को बैंक में रविवार की छुट्टी रहेगी, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे और 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते है। यानी कि पूरे तीन दिन तक बैंकिंग कामकाज के ठप रहने की संभावना है। ऐसे में पैसे निकालने के लिए सिर्फ एटीएम ही विकल्प बचा है।