इस हड़ताल में सिर्फ बैंक काउंटर बंद रहेंगे बाकी ग्राहक सेवाएं बिना रुकावट चलती रहेंगी। इस संबंध में में हुई एक बैठक में कहा गया कि डिजिटल बैंकिंग जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, कार्ड पेमेंट आदि सही तरीके से काम करते रहें, क्लियरिंग और सेटलमेंट सिस्टम (चेक, ट्रांजैक्शन आदि) प्रभावित न हों, सरकारी कामकाज से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं जारी रहें, बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में सेवा देने वाले बैंक प्रतिनिधि) के जरिए सेवाएं चलती रहें।