फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश के पूर्वी इलाकों में झूम के बरस रहे बदरा, आज भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में सोमवार को झमाझम बरसात जारी रही। वहीं लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में मानसून का इंतजार और 48 घंटे के लिए बढ़ गया है। हालांकि प्री मानसूनी बारिश ने लखनऊ समेत कई इलाकों को भिगोया है।  मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र केनिदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, बहुत तेजी से राज्य के पूर्वी इलाके में मानसून ने प्रवेश किया था, तेजी के बाद थोड़ी सा धीमापन स्वाभाविक है। यही वजह है कि लखनऊ आने में इसे अभी और 48 घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन


कहां कितनी बरसात
गोरखपुर 17.8 मिमी
वाराणसी एपी 9.6 मिमी
वाराणसी बीएचयू 62.1 मिमी
बलिया व चुर्क 6.2 मिमी
बहराइच 61.6 मिमी
प्रयागराज 29.9 मिमी
फैजाबाद 55.0 मिमी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें