फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काठमांडू में मौसम खराब, आनन-फानन लखनऊ डायवर्ट की गईं तीन उड़ानें; एयरपोर्ट पर रही अफरातफरी

Sat, 04 Oct 2025 09:41 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Lucknow airport: नेपाल की राजधानी काठमांडू में मौसम खराब होने के चलते शनिवार को तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं। 
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर आपात लैडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेपाल की राजधानी काठमांडू में मौसम खराब होने के चलते शनिवार को तीन उड़ानें लखनऊ डायवर्ट कर दी गईं। यह उड़ानें मुंबई, दिल्ली व बैंकॉक से काठमांडू जा रही थीं। मौसम सामान्य होने के बाद विमानों को वापस काठमांडू रवाना किया गया।

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई-1157 मुंबई से सुबह 11 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2ः05 बजे काठमांडू में लैंड करता है। शनिवार को मौसम खराब होने के चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी की अनुमति के बाद विमान को दोपहर 3ः31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। दस मिनट बादकाठमांडू की एक और उड़ान डायवर्ट कर लखनऊ लाया गया। थाई एयर एशिया की उड़ान संख्या एफडी-182 बैंकॉक से दोपहर बारह बजे रवाना होकर दो बजे काठमांडू पहुंचती है। यह विमान दोपहर 3ः41 बजे लखनऊ में लैंड करवाया गया। 

इसके करीब एक घंटे बाद नई दिल्ली से काठमांडू जाने वाली एयर इंडिया के विमान एआई-2219 की लैंडिंग लखनऊ में हुई। विमान नई दिल्ली से दोपहर ढाई बजे उड़ान भरकर दो घंटे बाद काठमांडू में लैंड करता है। वहीं डायवर्ट करने के बाद विमान को लखनऊ में शाम 4ः43 बजे लैंड करवाया गया। इसके बाद जब काठमांडू में मौसम सामान्य हुआ तो मुंबई की उड़ान शाम सात बजे, नई दिल्ली से काठमांडू जाने वाली शाम पौने सात बजे व बैंकॉक की उड़ान शाम 6ः50 बजे रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें