फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मानसून को लेकर बुरी खबर, चार दिनों तक रहेगा धूप-उमस का दौर; इस तारीख से फिर होगी बारिश

Sun, 12 Jul 2026 09:38 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर मानसून ने यू-टर्न लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों तक एक बार फिर धूप और उमस का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
यूपी में कमजोर पड़ा मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा और फिलहाल सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी- तराई जिलों तक सीमित रहेगी। इसे देखते हुए रविवार के लिए पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन




क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गया है। इसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आएगी। इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल में बारिश का सिलसिला अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी।

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बाराबंकी में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सहारनपुर में 99 मिमी, बरेली में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी तराई में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के आसार हैं।

29 जिलों में हुई सामान्य से कम बारिश

कम बारिश का अनुमान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
माैसम विभाग से मिले आंकड़ो के अनुसार इस सीजन में अब तक प्रदेश में बारिश का वितरण असमान बना हुआ है। आठ जिलो में सामान्य से 60 प्रतिशत या अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सात जिलों में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। 21 जिले सामान्य श्रेणी में रहे। वहीं 29 जिले अब भी सामान्य से कम वर्षा वाले क्षेत्र में हैं।

इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट

महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के क्षेत्र ।
विज्ञापन

आज से चार दिन सुस्त पड़ेगी बारिश, बढ़ेगी उमस

बृहस्पतिवार को लखनऊ में हुई थी अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला/संवाद
 दो दिन अच्छी बारिश से राजधानी में मौसम खुशनुमा हो गया था। हालांकि, रविवार से चार दिन तक मानसून में सुस्ती के संकेत हैं। इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी एक बार फिर परेशान करेगी।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनीं बारिश की परिस्थितियां अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गई हैं। इसके असर से अगले चार-पांच दिन तक लखनऊ में बारिश में ठहराव आएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें