फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोंडा की धरती से बाबा रामदेव-धीरेंद्र शास्त्री का उद्घोष- सनातन आगे बढ़ रहा है; हिंदू अब जाग रहा है

Tue, 17 Nov 2026 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Dhirendra Krishna Shastri: यूपी के गोंडा जिले में संतों के सनातन मंच पर  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव ने हुंकार भरी।
विज्ञापन
गोंडा में हुआ संत समागम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को संतों के मंच से सनातन और हिंदुत्व को लेकर बड़े और बेबाक बयान गूंजे। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन आगे बढ़ रहा है और हिंदू समाज जाग रहा है। वहीं, योगगुरु स्वामी रामदेव ने दो टूक कहा कि राम विरोधी राष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने सनातन को एकता का दर्शन बताते हुए कहा कि यह एक था और एक रहेगा।

विज्ञापन


पदम विभूषण से सम्मानित नानाजी देशमुख की कर्मभूमि पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के शुभारंभ पर देशभर के प्रमुख संत एक मंच पर जुटे। कथा के विरोध पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन और कथा का विरोध आदिकाल से होता आया है। पहले यज्ञ में दैत्य हड्डियां डालते थे, अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं। अंतर सिर्फ इतना है। संत अपना काम कर रहे हैं और विरोध करने वाले अपना। उन्होंने चार, पांच और छह दिसंबर को भी कथा में आने की बात कही।

पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम अब फिर से आ रहे हैं। नौ दिनों तक रामकथा होगी। उन्होंने कहा कि देश का हिंदू जाग रहा है और सनातन नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ''जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं'' और ''हम सब हिंदू भाई-भाई'' के नारे लगवाए। साथ ही आपसी तनातनी खत्म कर सच्चा सनातनी बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 यहां तो संतों का दबदबा दिखा
धीरेंद्र शास्त्री ने संतों को एक मंच पर देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने आयोजक महंत आलोक दास की सराहना करते हुए कहा कि उम्र भले छोटी है, लेकिन उनके काम बड़े हैं। उनकी पहल से गोंडा में महाकुंभ जैसा माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि कल तक जो लोग संतों को केवल मांगने वाला समझते थे, अब वही संत समाज को देने वाले भी बन गए हैं।

राम विरोधी राष्ट्र विरोधी : रामदेव
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि राम विरोधी राष्ट्र विरोधी हैं। सनातन एक था और एक रहेगा। यह एकता का दर्शन है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचने और भगवान राम, कृष्ण व शिव के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। महंत आलोक दास के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन भी आयोजन का गौरव बढ़ाएगा।

हर ओर गूंजे जयश्रीराम के नारे
करीब 1:19 बजे स्वामी रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया। आयोजक श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास ने संतों का स्वागत किया। महोत्सव में स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, महंत ज्ञानदास, महंत राजूदास, बलराम दास और गिरीश दास महाराज समेत कई संत-महंत शामिल हुए। विधायक बावन सिंह और विनय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें