फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम कल लखनऊ से होगा जारी, 31 मई को हुई थी प्रवेश परीक्षा; यहां देख सकेंगे रिजल्ट

Mon, 15 Jun 2026 03:47 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम कल जारी किया जाएगा। परीक्षा 31 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परिणाम के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को आगे की सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम कल लखनऊ से जारी किया जाएगा। परिणाम की घोषणा उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा की जाएगी। गौरतलब है कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को प्रदेशभर में किया गया था।

विज्ञापन


परीक्षा में लगभग 4 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर और रैंक देख सकेंगे। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को विभिन्न बीएड महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से काउंसलिंग और प्रवेश संबंधी सूचनाएं देखते रहें। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रैंक और काउंसलिंग प्रक्रिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें