फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ईडी के खतरे से दूर हुए आजम, पर मंडरा रहा है आयकर विभाग का खतरा; चुनाव के पहले कस सकता है शिकंजा

Thu, 19 Nov 2026 08:26 AM IST
रोहित मिश्र अशोक कुमार मिश्रा, अमर उजाला लखनऊ

सार

Azam released from jail: आजम खां की ईडी वाले मामले में जमानत मिल गई है। पर उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं होने जा रही हैं। 
विज्ञापन
आजम खां फिलहाल जेल से बाहर आए हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री आजम खां की जेल से जमानत पर रिहाई ने भले ही उनकी मुश्किलों को कुछ कम किया है लेकिन अभी भी उनकी आगे की राह आसान नहीं है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है, जिसका अभी उनका सामना करना है। वहीं ईडी के बाद आयकर विभाग भी उन पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। चुनाव से पहले आजम को इसके जरिये घेरा जा सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि आजम को अदालत से राहत ईडी की गिरफ्तारी के तरीकों पर मिली है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने उनकी दोष सिद्वि पर रोक की कार्यवाही को बरकरार रखा है। इन हालात में अब एजेंसियों को उन पर कानूनी शिकंजा कसने की नये सिरे से कवायद करनी होगी। जौहर ट्रस्ट में हुई वित्तीय अनियमितताओं के बाद उसका रजिस्ट्रेशन आयकर विभाग द्वारा रद करने के बाद उनसे तगड़ा जुर्माना वसूला जाना है। आयकर विभाग द्वारा कदम बढ़ाने से आजम को फिर से मुश्किलों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं ईडी द्वारा रामपुर में दर्ज कराई गई नई एफआईआर भी आजम और उनके करीबियों पर सख्ती का जरिया बन सकती है। इसके अलावा वर्ष 2022 में जल निगम भर्ती घोटाले में भी अभी आजम समेत सभी आरोपियों के खिलाफ ईडी की जांच बाकी है। इस मामले की एसआईटी जांच में उन्हें अन्य आरोपियों के साथ दोषी पाया जा चुका है।

बढ़ सकती है उनकी सियासी सक्रियता
कई गंभीर मामलों में अब आजम को राहत मिल चुकी है, इसलिए फि्र से उनके राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होने की अटकले भी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के एजेंडे में मुस्लिम राजनीति पर फोकस किया जा रहा है। खास तौर से सपा की राजनीति में मुस्लिम कौम को खासा तरजीह भी दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को भी सपा के लिए चुनौती माना जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आजम खां एक बार फिर से मुसलमानों की गोलबंदी में सक्रिय हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें