फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टांप चोरी के मामले में अयोध्या और प्रयागराज टॉप पर, बड़े शहरों की तुलना में छोटे शहरों में ज्यादा चोरी

Thu, 20 Nov 2025 08:12 AM IST
रोहित मिश्र अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला लखनऊ

सार

Stamp Theft: यूपी में स्टांप चोरी के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि बड़े शहरों की तुलना में छोटे शहरों में स्टांप चोरी के मामले ज्यादा हैं। 
विज्ञापन
यूपी में स्टांप चोरी का मामला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बड़े शहरों की तुलना में छोटे जिले स्टांप चोरी में बहुत आगे हैं। इस सूची में छोटे जिलों में अयोध्या और महानगरों में प्रयागराज शीर्ष पर है। नोएडा, लखनऊ, आगरा, कानपुर और मेरठ जैसे बड़े शहर इनसे काफी पीछे हैं। यह स्थिति बताती है कि जमीनों की खरीद-फरोख्त के विवाद अब छोटे जिलों तक फैलते जा रहे हैं। राममंदिर निर्माण और बढ़ती जमीन कीमतों ने अयोध्या को इस कड़ी में सबसे चर्चित केंद्र बना दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में स्टांप चोरी के कुल 53816 मामले हैं। इनमें से 51922 मामलों का अब तक निस्तारण नहीं हुआ है। स्टांप चोरी से संबंधित प्रयागराज में 3175 तो अयोध्या में 3077 मामले हैं। अयोध्या व अन्य छोटे जिलों में जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। रजिस्ट्रियों में कथित रूप से कम कीमत दिखाकर स्टांप ड्यूटी बचाने के प्रयासों में इजाफा हुआ है। अयोध्या के आसपास के अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अंबेडकरनगर जिलों में भी मामले बढ़े हैं। सबसे अधिक दबाव अयोध्या पर है।

प्रयागराज इस मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में जमीन की कीमतें बढ़ने और बड़े पैमाने पर हो रही खरीद-फरोख्त ने स्टांप चोरी के मामलों को बढ़ावा दिया है। प्रयागराज में भूमि विवाद, पुराने बंटवारे और समाजसेवी संस्थाओं की जमीनों से जुड़े सौदों में अनियमितताएं पहले से ही चर्चा में हैं। अब इनमें स्टांप चोरी के मामले और अधिक जुड़ते जा रहे हैं। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, आगरा और कानपुर जैसे महानगरों में जमीनों की कीमतें बहुत अधिक हैं, लेकिन यहां स्टांप चोरी के मामले अयोध्या और प्रयागराज की तुलना में कम है।

विज्ञापन

बुंदेलखंड में स्टांप चोरी के केस सबसे कम

स्टांप एवं निबंधन विभाग के मुताबिक बड़े शहरों में राजस्व व उप निबंधन विभाग की निगरानी व्यवस्था अपेक्षाकृत मजबूत है। साथ ही डिजिटल रजिस्ट्री और सर्किल रेट में नियमित संशोधन के कारण स्टांप चोरी की गुंजाइश भी कम हुई है। इसके मुकाबले अयोध्या और प्रयागराज में अचानक बढ़े रियल एस्टेट कारोबार के चलते अनियमितताओं के मामले बढ़े हैं। दूसरी तरफ बुंदेलखंड में जमीन सस्ती होने से स्टांप चोरी के वाद सबसे कम हैं। चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी और ललितपुर में मात्र 657 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

महानगरों में स्टांप चोरी के मामले

प्रयागराज 3175
लखनऊ 1793
गाजियाबाद 1610
मेरठ 1611
नोएडा 1293
आगरा 1049
कानपुर नगर 977
गोरखपुर 1613
वाराणसी 1324
छोटे जिलों की स्थिति
अयोध्या 3077
जौनपुर 2107
गोंडा 1470
मथुरा 1446
मैनपुरी 969
आजमगढ़ 1236
बलिया 1230
कुशीनगर 1175
बाराबंकी 849
हाथरस 828




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें