फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवउठनी एकादशी शुक्रवार को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य; नवबंर-दिसंबर की इन तिथियों पर हैं विवाह के मुहूर्त

Wed, 18 Nov 2026 08:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Devuthani Ekadashi: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही नवंबर और दिसंबर की शुभ तिथियों पर विवाह होंगे। 
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी शुक्रवार को। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) मनाई जाएगी। इसी के साथ चार महीने से विवाह और दूसरे मांगलिक कार्यों पर लगा विराम खत्म हो जाएगा। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद 20 नवंबर से शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार गृहस्थ श्रद्धालु 20 नवंबर और वैष्णव परंपरा को मानने वाले 21 नवंबर को एकादशी का व्रत रखेंगे।

विज्ञापन


दो दिन रहेगी एकादशी तिथि
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:16 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:32 बजे तक रहेगी। इसी कारण स्मार्त परंपरा के श्रद्धालु शुक्रवार और वैष्णव परंपरा के लोग शनिवार को व्रत रखेंगे। इसे देवोत्थानी एकादशी भी कहते हैं।

16 दिसंबर से फिर थम जाएंगे मांगलिक कार्य
16 दिसंबर से धनु खरमास शुरू होने के कारण विवाह आदि शुभ कार्य फिर रुक जाएंगे। नए वर्ष में मकर संक्रांति के बाद 18 जनवरी से विवाह के मुहूर्त मिलेंगे।

तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 को
देवउठनी एकादशी के अगले दिन 21 नवंबर को तुलसी विवाह होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय के अनुसार, तुलसी विवाह के लिए गोधूलि बेला और प्रदोष काल शुभ माना गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गन्ने का मंडप बनाकर करें पूजा

इस दिन तुलसी के पौधे को लाल चुनरी से सजाकर पास में गन्ने का मंडप बनाएं। शालिग्राम को पीला वस्त्र पहनाकर तुलसी के पास रखें। रोली, चंदन, फूल और फल चढ़ाकर विवाह की रस्में निभाएं। आरती के बाद प्रसाद बांटें। मान्यता है कि तुलसी-शालिग्राम विवाह से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

नवंबर-दिसंबर में विवाह के मुहूर्त
नवंबर में 20, 21, 24, 25, 26 और 30 तारीख को विवाह के मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 9 और 10 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें