फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी का प्रयास, मेन गेट का ताला टूटा मिला

Mon, 23 Nov 2026 04:10 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विरामखंड में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मकान में चोरी का प्रयास हुआ। गांव से लौटे केयरटेकर को मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर से कोई सामान गायब नहीं था, लेकिन छत का दरवाजा खुला था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर, पूर्व आईपीएस। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के विरामखंड इलाके में स्थित पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के मकान में अज्ञात लोगों ने चोरी का प्रयास किया। केयर टेकर शिव कुमार ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।केयर टेकर शिव ने बताया कि वह पूर्व आईपीएस के मकान में पत्नी विनीता के साथ रहते हैं। पूर्व आईपीएस और उनकी पत्नी नूतन वर्तमान में शहर से बाहर हैं। शिव का कहना है कि 20 नवंबर को वह पत्नी के साथ पैतृक गांव गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

रविवार को शाम करीब 6:30 बजे लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। मकान में दाखिल होने पर कोई भी सामान गायब नहीं मिला। हालांकि, छत का दरवाजा खुला हुआ था। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी छेड़छाड़ की गई थी। शिव के अनुसार आरोपी वारदात करते नहीं दिखे इसलिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से छेड़खानी की है। केयरटेकर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर टीम के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने जांच पड़ताल की। एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें