फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बांग्लादेश से जाली नोट मंगाकर प्रदेश में खपाने वाले शातिर अपराधी को एटीएस ने दबोचा, मालदा से पकड़ा

Sat, 04 Jul 2026 07:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Fake currency in UP: बांग्लादेश से जाली नोट मंगाकर यूपी सहित कई राज्यों में खपाने वाला शातिर अपराधी यूपी एटीएस के द्वारा दबोचा गया। 

 
विज्ञापन
पकड़े गए नकली नोट। डेमो पिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बांग्लादेश से जाली भारतीय नोटों की तस्करी कर यूपी समेत कई राज्यों में सप्लाई करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी जाकिर को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से पकड़ा गया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एटीएस उसे वाराणसी लाकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक जांच में सामने आया था कि बांग्लादेश में छपे जाली भारतीय नोट तस्करी के जरिए पहले पश्चिम बंगाल पहुंचाए जाते थे। वहां से मालदा निवासी जाकिर अपने नेटवर्क के जरिए इन्हें यूपी व अन्य राज्यों में भेजता था। गिरोह का खुलासा नवंबर 2024 में वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र से मोहम्मद सुलेमान अंसारी और इदरीश की गिरफ्तारी के बाद हुआ था। दोनों के पास से दो लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए थे।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया था कि जाली नोट उन्हें जाकिर उपलब्ध कराता था। वहीं, जाकिर तक यह खेप बांग्लादेश निवासी रफीकुल पहुंचाता था। इसके बाद जाकिर अपने साथियों के माध्यम से जाली नोट अलग-अलग राज्यों में सप्लाई कराता था। मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर एटीएस ने जाकिर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीन जुलाई को मालदा से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस अब उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, तस्करी के नेटवर्क और जाली नोटों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें