फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छांगुर के करीबी रशीद को एटीएस ने किया गिरफ्तार, अवैध धर्मांतरण सिंडीकेट का हिस्सा; 15 ठिकानों पर छापे

Thu, 17 Jul 2025 10:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Changur exploits: यूपी में छांगुर के करीबी रशीद को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले दिन में छांगुर के 15 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की। 
 
विज्ञापन
छांगुर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अवैध धर्मांतरण में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर का सहयोग करने वाले वांछित आरोपी रशीद शाह को यूपी एटीएस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर दिया। एटीएस ने छांगुर पर दर्ज मुकदमे में रशीद को भी नामजद किया था। एटीएस द्वारा इस प्रकरण में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि रशीद पर आजमगढ़ में भी अवैध धर्मांतरण कराने का मुकदमा दर्ज है। वह छांगुर के गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके इशारे पर आजमगढ़ के थाना देवगांव स्थित ग्राम चिरकिहिट में भी 25 मई 2023 को अपने 17 अन्य साथियों के साथ लोगों को अवैध तरीके से धर्मांतरण करवाने गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में रशीद छांगुर के निर्देश पर पूर्वांचल के जिलों में लोगों को बरगला कर अवैध धर्मांतरण कराता रहा। छांगुर के खिलाफ एसटीएफ की जांच में रशीद की भूमिका का भी पता चला था, जिसके बाद एटीएस थाने में नवंबर, 2024 में दर्ज मुकदमे में उसे भी नामजद कर तलाशा जा रहा था।

विज्ञापन

छांगुर और करीबियों के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा

अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसके करीबियों के बलरामपुर, मुंबई और लखनऊ के 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार तड़के छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए। ईडी ने मुंबई में शहजाद शेख उर्फ इलियास शेख के माहिम और ब्रांदा इलाके में स्थित ठिकानों को भी खंगाला है, जिसके खाते में एक करोड़ रुपये छांगुर ने भेजे थे। वहीं लखनऊ के चिनहट इलाके में छांगुर के मददगार सीजीएम बलरामपुर कार्यालय के बाबू राजेश उपाध्याय के आवास को भी खंगाला गया है।

सूत्रों की मानें तो ईडी ने बलरामपुर के उतरौला में छांगुर के उन सभी ठिकानों को खंगाला है, जहां एटीएस पहले ही छानबीन कर चुकी है। इस प्रकरण में शहजाद शेख का नाम पहली बार सामने आया है, जिसके खाते में छांगुर ने एक करोड़ रुपये भेजे थे। छापों के दौरान ईडी ने कई संपत्तियों के दस्तावेज, सोना, नगदी और लग्जरी गाड़ियों को बरामद किया है। साथ ही, दुबई, यूएई और नेपाल से हुई फंडिंग के सुराग भी जुटाए है। इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने छांगुर के करीबियों से पूछताछ भी की। ईडी की टीमें उन सभी ठिकानों पर भी छापा मारा, जिनको छांगुर और उसके करीबियों ने खरीदा था। इसके दस्तावेज बलरामपुर के उप निबंधक कार्यालय ने ईडी को दिए थे। अब ईडी के अधिकारी सभी ठिकानों से मिले सुबूतों की पड़ताल के बाद छांगुर को अपनी कस्टडी में लेगा, जिसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें