फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आईएसआई के लिए जासूसी करने वाला नौसेना का लांस नायक गिरफ्तार, तस्वीरें भेजने के बदले लिया था पैसा

Wed, 11 Mar 2026 08:31 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले नौसेना के लांस नायक को गिरफ्तार किया है। यह केरल के कोच्चि में तैनात था। युद्धक पोतों की तस्वीरें भेजने के बदले पैसा लिया था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को यूपी एटीएस ने मंगलवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस ने उसे राजधानी लखनऊ लाने के बाद गहन पूछताछ की। इसके बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक केरल के कोच्चि में दक्षिण नेवल कमांड में लांस नायक के पद पर तैनात आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी सामरिक महत्व की सूचनाएं आईएसआई को भेज रहा था। जांच में सामने आया कि उसने कुछ संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें और लोकेशन आईएसआई के अपने हैंडलर को भेजी थी, जिसके बदले उसके बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी। 

एटीएस पाकिस्तानी एजेंट की निगरानी कर रही थी। इसमें जांच के दौरान आदर्श कुमार का नाम सामने आया था। इसके बाद एटीएस ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसके बैंक खातों की भी जांच की गई, जिसमें आईएसआई एजेंट द्वारा रकम भेजने की पुष्टि होने के बाद उसे दबोच लिया गया। एटीएस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें