फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपीएटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज चलाने वाले छह आरोपी दबोचे, 79 मोबाइल और 234 सिम बरामद

Mon, 04 Sep 2023 07:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी एटीएस ने यूपी में अवैध एक्सचेंज चलाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने मिर्जापुर और आजमगढ़ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एटीएस की वाराणसी, प्रयागराज और आजमगढ़ यूनिट ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार रात आरोपियों के मिर्जापुर के एक और आजमगढ़ के चार ठिकानों पर छापा था। इस दौरान एक्सचेंज का संचालन करने वाले आजमगढ़ निवासी नदीम अहमद, दीवान बसर खां, शमीम, कलीम अहमद, फारुख करीम और मिर्जापुर निवासी मुन्ना कुरैशी उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 सिम बॉक्स, 234 प्री एक्टिवेटेड सिम, 9 नेपाली प्री एक्टिवेटेड सिम, 79 मोबाइल, 3 लैपटॉप, एक टैबलेट, एक सीपीयू और 21 राउटर मॉडम बरामद किए है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंत्री सतीश शर्मा ने शिवलिंग के अर्घ्य में धोए हाथ, पास में खड़े रहे जितिन प्रसाद, सपा-कांग्रेस ने घेरा

ये भी पढ़ें - बाराबंकी में इमारत ढही: मलबे में एक और शव मिला, अब तक तीन मौतें, मुख्यमंत्री योगी ने व्यक्त किया शोक

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें