फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खेत गए सेवानिवृत्त आईटीआई कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 04 Sep 2023 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर की पटरी पर झुलसा मिला, अस्पताल में मृत घोषित किया
विज्ञापन

फोटो संख्या 34
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के कंदरावां गांव में एक सेवानिवृत्त आईटीआई कर्मी संदिग्ध हालत में झुलस गया। वह बेहोशी की हालत में नहर की पटरी पर पड़ा था। घर वाले उसे सीएचसी ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह कैसे झुलसा इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
गांव निवासी महादेव (68) पुत्र ननकू सेवानिवृत्त आईटीआई कर्मी था। सोमवार की सुबह वह घर से लगभग दो किमी. दूर खेत में काम करने गया था। वहां संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया और बेहोश होकर नहर की पटरी पर गिर पड़ा। देर तक वापस न आने पर उसके बेटे मनीष ने फोन किया, तो किसी राहगीर ने फोन उठाकर उसके पटरी पर पड़े होने की बात बताई। घर के लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि वह सीने, दाहिनी जांघ व बाएं पैर के पास झुलसा था। उसे सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर घर वाले तैयार हुए तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि उसकी मौत कैसे हुई है। इसकी छानबीन की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें