यूपी एटीएस ने कानपुर से एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रतिबंधित बोर के कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम अभिषेक है जिसे कानपुर के बाबू पुरवा इलाके से छह पिस्टल, 12 मैगजीन और 20 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभिषेक पाल का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया।