फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में बवाल पर बोले योगी, सीटी दो ही लोग बजाते हैं एक ट्रैफिक पुलिस, दूसरे...

Fri, 19 May 2017 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का सीएम आद‌ित्यनाथ ने व‌िधानसभा में जवाब द‌िया। उन्होंने कहा, अपराध‌ियों की आदत पुरानी है इतनी जल्दी नहीं छूटने वाली उनसे सख्ती से न‌िपटा जाएगा। सीएम ने कहा क‌ि अब अपराध‌ियों को यूपी में अपना भव‌िष्य खुद तय करना है। उन्होंने कहा क‌ि प्रदेश में अपराध‌ियों को बख्शा नहीं जाएगा उनसे न‌िर्ममता से न‌िपटा जाएगा।
विज्ञापन


योगी ने कहा क‌ि सत्ता की आड़ में क‌िसी को संरक्षण नहीं म‌िलेगा। यूपी में अपराध‌ियों के ल‌िए कोई जगह नहीं है। वहीं व‌िधानसभा सत्र के पहले द‌िन सीटी बजाने के मामले में योगी ने कहा, मैंने पहली बार सदन में क‌िसी को सीटी बजाते देखा।

सीटी दो ही लोग बजाते हैं एक तो ट्रैफ‌िक पुल‌िस दूसरे वो ज‌िनको ठीक करने के ल‌िए एंटी रोम‌ियो स्क्वायड का गठन हुआ है। बता दें क‌ि व‌िधानसभा सत्र के पहले द‌िन व‌िपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा क‌िया था। सपा व‌िधायकों ने राज्यपाल के अभ‌िभाषण के दौरान खूब शोर मचाया और सीटी भी बजाई। इतना ही नहीं राज्यपाल पर कागज के गोले भी फेंके गए थे। इस हंगामे के दौरान सदन में अख‌िलेश यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं व‌िपक्ष के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर उन्होंने कहा,  ज‌िन लोगों ने 10-10 साल में प्रदेश में शासन क‌िया वो मुझसे दो साल का लेखा-जोखा मांग रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें