UP Assembly Election 2022 2nd Phase Polling Live Updates: दूसरे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। 9 जिलों की 55 सीटों पर 64.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में 586 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इससे पहले बीते गुरुवार को यूपी में पहले चरण के मतदान के दौरान 62 फीसदी मतदान हुआ था।यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...
1. कटरा- 58.00
2. जलालाबाद- 59. 67
3. तिलहर- 57.00
4. पुवायां-63.01
5. शाहजहांपुर- 56.50
6. ददरौल- 61.50
1. कंठ 69.45 फीसदी
2. मुरादाबाद ग्रामीण 64.00 फीसदी
3. कुंदरकी 69.01 फीसदी
4. बिलारी 66.84 फीसदी
5. ठाकुरद्वारा 73.65 फीसदी
6. मुरादाबाद नगर 60.59 फीसदी
धनौरा में छह बजे तक 65.67 फीसदी मतदान हुए
नौगवान सदत में 68.46 फीसदी मतदान
अमरोहा में 65.76 फीसदी
हसनपुर में 64.58 फीसदी
1. कंठ 67.58%
2. मुरादाबाद ग्रामीण 62.42%
3. कुंदरकी 68.76%
4. बिलारी 65.44%
5. ठाकुरद्वारा 72.84%
6. मुरादाबाद नगर 60.18%
नजीबाबाद 59.89
नगीना 61.02
बढ़ापुर 59.8
धामपुर 63.94
नहटौर 59.6
बिजनौर 61.7
चांदपुर 62.6
नूरपुर 63.3
अमरोहा में 5:00 बजे तक 66.15 फीसदी मतदान हुआ।
बरेली में 5 बजे तक 57.68 फीसदी वोटिंग हुई
बिजनौर में 5 बजे तक 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
बदायूं में 5 बजे तक 55.98 प्रतिशत मतदान हुआ
मुरादाबाद में 5 बजे तक 64.52 फीसदी वोट पड़े।
रामपुर में 5 बजे तक 60.10 फीसदी मतदान हुआ।
सहारनपुर में 5 बजे तक 67.05 प्रतिशत वोट पड़े
यूपी के संभल जिले में 5 बजे तक 56.88 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में 5 बजे तक 55.20 प्रतिशत वोटिंग हुई
रामपुर में शाम 5 बजे तक 60.10% मतदान।
संभल में 5 बजे तक 56.88% मतदान।
अमरोहा में 5 बजे तक 65.10% मतदान।
खजुरिया पुलिस ने फर्जी मतदान करने के लिए पर्ची बनवाने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दस फर्जी आईडी बरामद कर ली हैं।
1. कटरा- 48.50
2. जलालाबाद- 50.00
3. तिलहर- 51.00
4. पुवायां- 53.94
5. शाहजहांपुर- 49.00
6. ददरौल- 56.50
सपा ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि सहारनपुर जिले की विधानसभा बेहट-1, बूथ नंबर- 127 पर भाजपा के कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करा रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।
अमरोहा में 3:00 बजे तक 60.05 फीसदी मतदान हुआ।
बरेली में 3 बजे तक 49.84 फीसदी वोटिंग हुई
बिजनौर में 3 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
बदायूं में 3 बजे तक 47.69 प्रतिशत मतदान हुआ
मुरादाबाद में 3 बजे तक 55.62 फीसदी वोट पड़े।
रामपुर में 3 बजे तक 52.63 फीसदी मतदान हुआ।
सहारनपुर में 3 बजे तक 56.56 प्रतिशत वोट पड़े
यूपी के संभल जिले में 3 बजे तक 49.11 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में 3 बजे तक 46.78 प्रतिशत वोटिंग हुई
कटरा- 46.40
जलालाबाद- 46.70
तिलहर- 47.50
पुवायां- 44.67
शाहजहांपुर- 44.88
ददरौल- 51.00
अमरोहा 60.32%
नौगांवा 60.09%
हसनपुर 59.89%
धनौरा 59.92%
बिजनौर जिले की आठों विधानसभा पर 3 बजे तक 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद में एक केंद्र पर मतदान दौरान सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों के समर्थकों को वहां से खदेड़ दिया। दरअसल, देवीकुंड स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बने मतदान केंद्र पर सोमवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवारी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में तीखी बहस हो गई और विवाद बढ़ने लगा। वहीं पुलिस ने मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के समर्थकों पर लाठियां बरसा दीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अब्दुल्लाह आजम ने कहा आजम साहब की की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। लेकिन अगर किसी को लगता है कि एक बेगुनाह को जेल में रखना अच्छा है तो यह भाजपा की गलतफहमी है। लोग इसे गलत मानते हैं। भाजपा को 10 मार्च को सब पता चल जाएगा।
अब्दुल्लाह आजम ने कहा कि भाजपा के दोनों इंजन अलग दौड़ रहे हैं यह बात उनका विरोधाभासी बयान ही बताता है। एक तरफ वो कहते हैं कि क्या अगर भाजपा नहीं होती तो आजम खां जेल में होते? वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि अखिलेश ही नहीं चाहते कि आजम खां जेल से बाहर आएं। मुझे लगता है यह बेहतर होगा कि भाजपा पहले अपना रुख साफ करे।
सहारनपुर में चिलकाना के जेजे इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। केंद्र पर भाजपा के एजेंटों ने प्रत्याशी मुकेश चौधरी को सूचना दी कि यहां कुछ लोग फर्जी वोट डाल रहे हैं। मौके पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने फर्जी वोटिंग की जानकारी ली और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को हड़काया।
बिजनौर के नगीना में दयानंद वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में बने बूथ संख्या 294 पर सुबह एक घंटा ईवीएम खराब रही, सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नई मशीन लगवा कर मतदान सुचारू रूप से शुरू कराया।
कटरा- 40.45
जलालाबाद- 43.16
तिलहर- 42.67
पुवायां- 36.50
शाहजहांपुर- 37.03
ददरौल- 45.20
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सहारनपुर जिले की विधानसभा-4, बूथ संख्या 149 पर पीठासीन अधिकारी स्वयं मतदान कर रहे हैं। मतदाताओं को वोट करने से रोक रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें। सपा ने ट्वीट शिकायत की है कि शाहजहांपुर जिले की पुवायां विधानसभा-134, बूथ संख्या-24 और 28 पर अनुपम शुक्ला चेयरमैन बूथ पर जाकर लोगों को धमकी दे रहे हैं और वोट देने से रोक रहे हैं। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना सुनिश्चित करें।
मुरादाबाद के अगवानपुर प्राथमिक स्कूल के बूथ नंबर 364 के कक्ष नंबर 4 में ईवीएम मशीन खराब होने से 30 मिनट तक मतदान रुक गया था। इससे मतादाओं को काफी परेशानी हुई। हंगामा होने से कर्मचारी हरकत में आये। इसके बाद टेक्नीशियन ने मौके पर पहुंच कर मशीन की बैटरी बदली। सेक्टर मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार ने बताया कि बूथ 364 की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की बैटरी हिल गई थी। जिस कारण मशीन बन्द हो गई थी। फिलहाल बैटरी बदलवादी गई है। अब फिर से वोटिंग शुरू हो गई
मुरादाबाद के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को हो रहे मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह है। मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा जिले में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतार लग गई। दोपहर एक बजे तक मुरादाबाद के छह विधानसभा सीटों पर लगभग 42 फीसदी मतदान हो चुका था। दोपहर एक बजे तक रामपुर में 40.06 फीसदी, अमरोहा में 40.81 फीसदी और संभल में
37.99 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान के बीच कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग प्रभावित हुई।
मुरादाबाद के मैनाठेर थानाक्षेत्र के ताहरपुर और तखतपुर अल्ला में मतदान करने के बाद सपा और बसपा प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई। पथराव होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार लोगों दौड़ा लिया। पुलिस ने प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर में समाजवादी पार्टी का एक समर्थक वोट डालकर जा रहा था, तभी बसपा से जुड़े कुछ लोगों ने छींटाकशी कर दी। इसी बात को लेकर पहले मारपीट हुई और उसके बाद पथराव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
दूसरे चरण में सोमवार को शाहजहांपुर में दोपहर एक बजे तक 35.46 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुछ स्थानों पर ईवीएम की खराबी के कारण थोड़े समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ। वहीं, तिलहर विधानसभा के गांव गांव मुड़िया वैश्य के मतदाताओं ने सड़क न बनने पर वोट डालने से इनकार कर दिया।
नजीबाबाद- 39.46 प्रतिशत
नगीना - 37.9 फीसदी
बढ़ापुर- 43.8 प्रतिशत
धामपुर- 41.6 फीसदी
नूरपुर - 34.8 प्रतिशत
बिजनौर - 39.3 फीसदी
चांदपुर- 31.4 प्रतिशत
नहटौर- 40.8 फीसदी
स्वार 38.40 %
चमरौआ 41.30%
बिलासपुर 37.60
रामपुर 35.90%
मिलक 47.32%
कटरा- 35.40
जलालाबाद- 34.10
तिलहर- 31.20
पुवायां- 31.05
शाहजहांपुर- 33.04
ददरौल- 42.00
मुरादाबाद के सभी छह विधानसभाओं में मतदान शुरू होते ही ईवीएम में खराबी आई। इस दौरान 10 बजे तक 30 वीवी पैड, 21 कंट्रोल यूनिट और 14 बीयू बदले गए। इस दौरान मतदान का कार्य बाधित रहा।
बहेड़ी - 37.2
मीरगंज - 43.10
भोजीपुरा - 49.7
नवाबगंज - 46.7
फरीदपुर - 40.8
बिथरीचैनपुर - 42.5
बरेली - 31.1
कैंट - 29.2
आंवला - 36.2
अमरोहा में 1:00 बजे तक 40.81 फीसदी मतदान हुआ
अमरोहा 42.36%
नौगांवा 42.69%
हसनपुर 39.17%
धनौरा 39.36%
काठ 45.28 फीसदी
मुरादाबाद ग्रामीण 36.89 प्रतिशत
कुंदरकी 46.55 फीसदी
बिलारी 42.20 प्रतिशत
ठाकुरद्वारा 44.87 फीसदी
मुरादाबाद नगर 35.9 प्रतिश
अमरोहा में 1:00 बजे तक 40.81 फीसदी मतदान हुआ।
बरेली में 1 बजे तक 39.14 फीसदी वोटिंग हुई
बिजनौर में 1 बजे तक 38.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
बदायूं में 1 बजे तक 35.55 प्रतिशत मतदान हुआ
मुरादाबाद में 1:00 बजे तक 41.88 फीसदी वोट पड़े।
रामपुर में 1 बजे तक 40.06 फीसदी मतदान हुआ।
सहारनपुर में 1 बजे तक 42.32 प्रतिशत वोट पड़े
यूपी के संभल जिले में 1 बजे तक 22.91 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में 1 बजे तक 35.34 प्रतिशत वोटिंग हुई
सपा प्रत्याशी के पति प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी गांव-गांव जाकर शराब और पैसे बांट रहे थे। इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं ने मुझे दी थी। इसी जानकारी को मेरे द्वारा उड़नदस्ता टीम को दिया गया। लेकिन उड़नदस्ता टीम को भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक मिल नहीं सके। बाद में चेकिंग हो रही थी तो हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की गई। मेरे ऊपर आरोप गलत लगा रहे हैं। मैं तो शनिवार से मुरादाबाद आया हुआ हूं। कैमरों में सबूत हैं।
असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र कुमार ने कहा कि मेरे ऊपर हमला नहीं हुआ है। मेरे समर्थक की गाड़ी का शीशा तोड़ा है और सपाइयों ने मारपीट की है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कार्रवाई की जा रही है। सपा प्रत्याशी के पति भी इस मारपीट में शामिल थे। उन्हीं ने यह विवाद कराया है।
संभल में सपा और भाजपा के समर्थकों में जहां मारपीट हुई है वहां खिरनी पुलिस चौकी है। हंगामा होने पर ही पुलिसकर्मी मौके पर आ गए थे। इसी दौरान जमकर मारपीट हुई और मारपीट करते हुए पुलिस चौकी में घुस गए। चुनाव से एक दिन पूर्व हुई इस मारपीट से प्रशासन
और पुलिस की परेशानी पड़ गई है।
संभल में भाजपा और सपा समर्थकों में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव खिरनी में विवाद हुआ है। इस दौरान उड़नदस्ता टीम में शामिल दो सिपाही और कैमरामैन घायल हुए हैं। वहीं भाजपा और सपा समर्थकों को भी चोट लगी है। विवाद की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ संभल पहुंचे। दोनों पक्षों ने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दो सपाई हिरासत में लिए गए है और भाजपा प्रत्याशी के समर्थक की ओर से तहरीर दी गई है।
संभल के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली सराय में बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने से मना करने पर मतदान करने पहुंचे दो सगे भाईयों (सेना में जवान) की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई। विवाद में एक सिपाही गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी दोनों भाई मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। आरोप है कि सहारनपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची निकल रही है। इसके अलावा आरोप लगाया कि बूथ संख्या 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को कम दिखता है या बिल्कुल नहीं दिखता, मतदान अधिकारी उनका वोट खुद डाल रहे हैं। वहीं, बूथ संख्या 403 पर मुस्लिम वोटरों को वापस भेजा जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि आपके वोट डल चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है।
कटरा- 26.45
जलालाबाद- 25.90
तिलहर- 27.75
पुवायां- 29.30
शाहजहांपुर- 29.75
ददरौल- 29.54
बरेली के भोजीपुरा विधानसभा में गांव मोहम्मदपुर ठाकरान और धनुआ गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। मोहम्मदपुर ठाकरान के लोग गांव में बूथ न बनाने और धनुआ के लोग विकास कार्य न कराने के चलते बहिष्कार कर रहे हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को मनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लॉक के सिकंदरपुर कायस्थान के मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे ईवीएम खराब हो गई। इससे करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। 12 बजे तक यहां पर केवल 186 मतदाता ही वोट कर सके जबकि कुल मतदाता 1165 हैं। नई ईवीएम लाकर मतदान शुरू कराया गया है।
वहीं हाल में कांग्रेस से सपा में शामिल हुए इमरान मसूद ने कहा कि तब तो मैं योगी जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करूंगा कि आजम साहब को जेल से निकालें। हम उनके बहुत आभारी होंगे। वह कैसी बातें कर रहे हैं, आजम साहब को बिना किसी शर्म के उन्हें लूट का आरोपी बता रहे हैं। उन्होंने राजनीति को मजाक बना दिया है। इसके साथ ही इमरान मसूद ने योगी के 80-20 प्रतिशत वाले बयान पर कहा कि उन्होंने ये बात तो ठीक ही कही है लेकिन एक गलती कर दी। 80 प्रतिशत लोग हमारे (समाजवादी पार्टी) साथ हैं और 20 प्रतिशत उनके (भाजपा) साथ।
योगी आदित्यनाथ द्वारा एएनआई को दिए ताजा इंटरव्यू में सपा नेता आजम खां के जेल से बाहर न आने के लिए अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराने के बयान पर राजनीति तेज हो गई है। इसे लेकर आजम खां की पत्नी तंजीम फात्मा ने कहा कि, यह गलत है। मुख्यमंत्री योगी बहुत सी गलत बयानबाजी करते हैं और ये भी उनमें से एक ही है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मुरादाबाद में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हमने सुरक्षा की व्यवस्था की है। हम ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।
कटरा- 19.75
जलालाबाद- 19.50
तिलहर- 21.22
पुवायां- 21.05
शाहजहांपुर- 22.84
ददरौल- 22.06
बरेली में भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने कालीबाड़ी में विष्णु बाल सदन केंद्र पर मतदान किया। योगी सरकार में राजेश अग्रवाल वित्त मंत्री रहे हैं लेकिन इस बार भाजपा ने उनकी जगह संजीव अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।
शाहजहांपुर नगर विधानसभा के बूथ संख्या 291 देवी प्रसाद बालिका जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को सीमा सहाय पैर में फ्रैक्चर के बावजूद मतदान करने के लिए पहुंचीं। बूथ में व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी। एडवोकेट दीप गुप्ता ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को फोन पर व्हीलचेयर न होने की जानकारी दी गई लेकिन व्यवस्था नहीं हो सकी। सीमा सहाय ने किसी तरह मतदान बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला।
शाहजहांपुर की तिलहर विधानसभा के पुवायां ब्लॉक के गांव मुड़िया वैश्य के मतदाताओं ने सोमवार को वोट डालने से इनकार कर दिया। ग्रामीण गांव की सड़क न बनने से नाराज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तमाम बार आग्रह किए जाने के बावजूद उनके गांव की सड़क नहीं बनाई गई। इसी वजह से वे लोग मतदान नहीं करेंगे। 11 बजे तक कोई अधिकारी मतदाताओं की बात सुनने के लिए नहीं पहुंचा। सुबह सात बजे से मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस गांव में 550 मतदाता हैं।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में सपा प्रत्याशी व विधायक नवाब जान ने मतदान किया। वहीं, बिलासपुर में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने मतदान किया। शाहजहांपुर में बुजुर्ग दंपती ने वोट डाला। दंपती में मतदान का जोश बरकरार दिखाई दिया।
बरेली की आंवला विधानसभा में अलीगंज थाना थाना के गांव ढकिया में सड़क को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों ने मतदान करने से मना कर दिया। मगर कुछ लोगों ने मतदान भी किया है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन घर से पकड़ कर 3 फीसदी मतदाताओं का मतदान करवाया।
अमरोहा में 11:00 बजे तक 22.99 फीसदी मतदान हुआ।
बरेली में 11 बजे तक 20.68 फीसदी वोटिंग हुई
बिजनौर में 11 बजे तक 24.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
बदायूं में 11 बजे तक 21.95 प्रतिशत मतदान हुआ
मुरादाबाद में 11:00 बजे तक 25.84 फीसदी वोट पड़े।
रामपुर में 11 बजे तक 21.58 फीसदी मतदान हुआ।
सहारनपुर में 11 बजे तक 25.16 प्रतिशत वोट पड़े
यूपी के संभल जिले में 11:00 बजे तक 22.91 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत वोटिंग हुई
सहारनपुर जनपद के नकुड विधानसभा क्षेत्र के गांव चढ़ाव में ग्रामीणों ने चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। जिसके बाद चढ़ाव गांव का मतदान केंद्र सूना पड़ा रहा। अभी तक कोई मतदाता मतदान करने के लिए यहां नहीं पहुंचा है।
संभल के असमोली ब्लॉक के गांव खेमपुर के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का यह विरोध मुख्य रास्ते को लेकर है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव का मुख्य रास्ता खराब पड़ा है। चुनाव के समय जनप्रतिनिधि आते हैं और आश्वासन देकर लौट जाते हैं। लेकिन मुख्य रास्ते का सुधार कभी नहीं कराया गया। इसी के चलते ग्रामीणों ने एक राय होकर मतदान बहिष्कार का एलान किया है। मौके पर मौजूद एसडीएम और अन्य कर्मचारी ग्रामीणों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
बहेड़ी - 17.2 प्रतिशत
मीरगंज - 22.70 फीसदी
भोजीपुरा - 25.6 प्रतिशत
नवाबगंज - 25.0 फीसदी
फरीदपुर - 22.6 प्रतिशत
बिथरीचैनपुर - 23.4 फीसदी
बरेली - 21.3 फीसदी
कैंट - 22.5 प्रतिशत
आंवला - 24. 5 प्रतिशत
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी और उनकी मां पदमा पाटनी ने मतदान किया।
मुरादाबाद जनपद में 11:00 बजे तक 25.98 फीसदी मतदान हुआ।
काठ 28.14 फीसदी
मुरादाबाद ग्रामीण 22.43 प्रतिशत
कुंदरकी 27.60 फीसदी
बिलारी 25.42 प्रतिशत
ठाकुरद्वारा 28.64 फीसदी
मुरादाबाद नगर 23.70 प्रतिशत
अमरोहा जनपद में 11:00 बजे तक 22.99 फीसदी मतदान हुआ।
अमरोहा 22.97%
नौगांवा 23.21%
हसनपुर 23.01%
धनौरा 22.76%
संभल जनपद की चंदौसी विधान सभा क्षेत्र के गांव नसीरपुर नरौली में ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर सुबह से दो लोगों ने वोट डाले हैं। सुबह से बूथ खाली पड़े है। मतदान अधिकारी व कर्मचारी खाली बैठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव अकरौली और बनियाखेड़ा के प्रथमा बैंक के पास से गांव को जोड़ने वाले दो मुख्य मार्ग हैं। दोनों मार्गो की हालत खस्ता है। गांव के अंदर के रास्ते भी खराब है। विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है।
सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा के सरसावा थाना इलाके के गांव ढिक्का के बूथ नंबर 117 के पीठासीन अधिकारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पीठासीन अधिकारी राशिद अली (55) सहारनपुर जिले के कैलाशपुर गांव के रहने वाले थे और शिक्षक थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर वोट की अपील की है। अखिलेश यादव ने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, लोकतंत्र उतना अधिक बलवान होगा। मेरी अपील है मतदान अवश्य करें।
बिजनौर जिले के नूरपुर थाना इलाके और चांदपुर विधानसभा के गांव आजमपुर में वोट कटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
रामपुर में जिला पंचायत कार्यालय में बने बूथ पर रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने मतदान किया। उनके साथ परिवार ने भी मतदान किया।
रामपुर के मिलक क्षेत्र के ग्राम कृपया पांडे में लोगों ने यह कहकर मतदान का बहिष्कार किया कि गांव के बीचों-बीच शराब की दुकान है। उसे हटाया जाए तब ही वोट डालेंगे, उसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जनता को समझाया कि दुकान हटवा दी जाएगी, तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया।
संभल के चंदौसी में राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी ने मतदान किया। इसके बाद समर्थकों के साथ अंगुली पर स्याही का निशान दिखाते हुए फोटो खिंचवाई।
मुरादाबाद की आरएसडी एकेडमी में व्हीलचेयर पर पहुंची उर्मिला त्यागी ने अपने परिजनों के साथ मतदान किया। इस दौरान उनके पोते प्रत्युष ने पहली बार मतदान किया।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 विधानसभा सीटों के लिए 7 बजे से 9 बजे तक 9.45 फीसदी मतदान हुआ है। सभी जगहों पर मतदान शांति और निष्पक्षता के साथ हो रहा है। जिन जगहों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली थी वहां पर ईवीएम को बदल दिया गया है।
शाहजहांपुर में भाजपा नेता जितिन प्रसाद ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान दिया। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राज्य में भाजपा की 300 से ज़्यादा सीटें आएंगी। शाहजहांपुर में इस बार भाजपा को 6 में से 6 सीटें मिलेंगी।
शाहजहांपुर में नौ बजे तक विधानसभा वार वोटिंग प्रतिशत
कटरा- 7.25
जलालाबाद- 7.75
तिलहर- 8.50
पुवायां- 8.25
शाहजहांपुर- 7.50
ददरौल- 7.80
रामपुर के मिलक विधानसभा क्षेत्र में शाहबाद क्षेत्र के बूथ पर मतदान को लेकर कतार लगीं हैं। बूथ पर जवान तैनात हैं। वहीं, रामपुर की स्वार विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज में बने बूथ पर दिव्यांग मतदाता की जवान ने मदद की और उसे ट्राई साइकिल पर बैठाया।
अमरोहा के मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गजरौला इलाके के कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एक स्थान पर चलने से पहले ही मशीन धोखा दे गई, जबकि अन्य पर मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद दिक्कत आई। गजरौला क्षेत्र का अटारी मुरीदपुर गांव मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। यहां बूथ 369 पर मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम खराब हो गई। गांव निवासी सोनू, आकाश, सचिन चौधरी, संजय सिंह, जयवीर, सिंह, पूजा देवी, अनिता देवी सहित कई वोटर मतदान करने पहुंचे। मतदान के लिए लाइन में लग गए। मगर पता चला कि ईवीएम खराब हो गई है। इस दौरान करीब एक घंटे मतदान बंद रहा। एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार ने बताया कि अटारी मुरीद पुर सहित कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली थी। अटारी मुरीदपुर में 20 मिनट बाद मतदान शुरू हो गया।
स्वार विधानसभा क्षेत्र से अपना दल एस प्रत्याशी हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने रामपुर में जिला पंचायत कार्यालय में बने बूथ पर मतदान किया। इसके बाद उन्होंने उंगली पर लगे निशान दिखाते हुए फोटो ली।
स्वार 7.39 %
चमरौआ 11.05%
बिलासपुर 10.02
रामपुर 6.2%
मिलक 7.03%
बरेली में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। वोट डालने को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान शुरू होने के साथ ही बिथरी के बूथ संख्या 168 पर ईवीएम में खराबी आने पर उसे बदलना पड़ा। मास्क लगाकर ना पहुंचने पर मतदाताओं को मास्क उपलब्ध कराए गए। मतदान केंद्र के बाहर खड़े वाहन पुलिस कर्मियों ने हटवाए। मोबाइल लेकर प्रवेश करने वालों के मोबाइल स्विच ऑफ कराकर बाहर रखने की हिदायत दी।
बहेड़ी - 9.5 फीसदी
मीरगंज - 9.3 प्रतिशत
भोजीपुरा - 7.38 फीसदी
नवाबगंज - 8.0 प्रतिशत
फरीदपुर - 9.0 फीसदी
बिथरीचैनपुर - 7.25 प्रतिशत
बरेली - 6.2 फीसदी
कैंट - 8.4 प्रतिशत
आंवला -8.4 फीसदी
अमरोहा में सुबह 9 बजे तक 7.65 फीसदी मतदान हुआ।
बरेली में सुबह 9 बजे तक 8.31 फीसदी वोटिंग हुई
बिजनौर में सुबह 9 बजे तक 10.01 प्रतिशत मतदान हुआ।
बदायूं में सुबह 9 बजे तक 9.18 प्रतिशत मतदान हुआ
मुरादाबाद में सुबह 9:00 बजे तक 9.86 फीसदी वोट पड़े।
रामपुर में सुबह 9 बजे तक 8.27 फीसदी मतदान हुआ।
सहारनपुर में सुबह 9 बजे तक 9.70 प्रतिशत वोट पड़े
यूपी के संभल जिले में सुबह 09:00 बजे तक 10.76 फीसदी मतदान हुआ।
शाहजहांपुर में सुबह 9 बजे तक 9.17 प्रतिशत वोटिंग हुई
मुरादाबाद में सुबह 9:00 बजे तक 9.86 फीसदी वोट पड़े। रामपुर में 9 बजे तक 8.27 फीसदी हुआ मतदान।
अमरोहा जिले में सुबह 9 बजे तक 7.65 प्रतिशत वोटिंग हुई।
अमरोहा में 6.4 प्रतिशत
धनौरा में 7.2 फीसदी
हसनपुर में 9.5 प्रतिशत
नौगवां सादत 7.5 फीसदी मतदान हुआ है।
यूपी के संभल जिले में 10.76 फीसदी मतदान
संभल:-09.81 फीसदी
असमोली:-12.5 प्रतिशत
गुनौर:-10.31 फीसदी
चंदौसी:-7.5 प्रतिशत
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने अपनी पत्नी नेहा प्रसाद के साथ शाहजहांपुर के सुदामा बालिका विद्यालय में वोट डाला। वहीं, रामपुर में दनियापुर-शंकरपुर बूथ पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पत्नी सीमा नकवी के साथ लाइन में लगकर मतदान किया।
मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधान सभा सीट में आने वाले नगला जतनी गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। कोई भी व्यक्ति एजेंट बनने को भी तैयार नहीं है। गांव निवासी बलवीर ने बताया कि गांव के रास्ते खराब हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से तमाम बार सड़कें और रास्ते बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई है। जिससे दुखी होकर लोगों ने मतदान न करने का निर्णय लिया है। खराब सड़कों के कारण पोलिंग पार्टी को लेकर गए वाहन भी मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाए हैं। गांव में करीब 700 वोट हैं। पीठासीन अधिकारी ने इसकी सूचना अफसरों को दे दी है।
मुरादाबाद नगर विधानसभा के फूलवती इंटर कॉलेज कटघर के बूथ नंबर 112 पर 45 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। इतनी देर में मतदाताओं की खासी लंबी लाइन लग गई। उक्त केंद्र के कक्ष संख्या 1 में पोलिंग बूथ बनाया गया था। पोलिंग के निर्धारित समय पर मोक पोल कराया जा रहा था। लिहाजा उक्त बूथ पर पहला वोट कांग्रेस नेता द्वारा जब डाला गया उस समय 7:45 बज चुके थे। उस समय तक काफी संख्या में मतदाता भी लाइन में लग चुके थे।
बिजनौर में पहले दो घंटे में 9:00 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ। बढ़ापुर में 1 से 11 बूथों तक पर्ची नहीं बंटी। इसकी कंट्रोल रूम में शिकायत आई, भाजपा प्रत्याशी ने शिकायत की है। नगीना के गांव पखनपुर में बिना पहचान पत्र के वोट नहीं देने दिया जा रहा है।
रामपुर जिले के बिलासपुर में मतदान करने के लिए भीड़ लगी है। वहीं, आरआरके स्कूल में तीन पीढियों के लोगों ने एक साथ मतदान किया। अजय कुमार मेढ ने परिवार के साथ मतदान किया।
रामपुर जिले के मिलक नगर के मोहल्ला नसीराबाद में कोहरा अधिक होने की वजह से मतदाता घरों से नहीं निकले। कोहरे की वजह से बूथ खाली पड़ा है। वहीं, बुद्धि विहार आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में वोट डालने के लिए लोग कतार में खड़े नजर आए।
यूपी में दूसरे चरण का मतदान जारी है। रामपुर में भी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर उत्साह है। रामपुर में बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को बूथ में एंट्री दी जा रही है।
बिजनौर जिले में विधानसभा की आठ सीटों पर सोमवार की सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है। लोगों ने जलपान से पहले मतदान को तवज्जो दी और बूथ पर पहुंच गए। वोटिंग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है सवेरे से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगने लगी। उधर सुरक्षा व्यवस्थाओं के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह और एसपी देहात रामायण सुबह ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
यूपी में दूसरे चरण का मतदान जारी है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि अपने जान-माल, इज्जत-आबरू की तरह अपने वोट की भी रक्षा कीजिए। सभी प्रकार के लालच व भय आदि से मुक्त होकर वोट डालने के संवैधानिक हक का इस्तेमाल कीजिए। आप सबका एक-एक वोट देश के संविधान व इसके लोकतंत्र की असली ताकत व गारंटी है। आपके इस प्रयास में बीएसपी हमेशा आपके साथ खड़ी है।
मायावती ने लिखा कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के कड़े संघर्ष के बाद ’एक व्यक्ति एक वोट’ की मिली समतावादी शक्ति से अपनी तकदीर खुद संवारने के क्रम में यूपी के 9 जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर आज दूसरे चरण की वोटिंग में आप सभी की साहसिक भागीदारी का तहेदिल से स्वागत व आभार।
बीएसपी डा. अम्बेडकर के मानवतावादी उसूलों पर चलने वाली अकेली पार्टी है जिसमें सर्वसमाज का हित सुरक्षित है। ऐसा यूपी में मैंने अपने चारों शासन में सिद्ध करके दिखाया है जब सरकार की शक्ति, संसाधान जनहित व जनकल्याण के साथ कानून द्वारा कानून के राज द्वारा न्याय के पक्ष में समर्पित रही।
सहारनपुर के बेहट में जनता इंटर कॉलेज में बूथ नंबर 126 पर सुबह 7:10 मिनट पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। जब तक कुल 9 वोट पड़े थे, चार मशीनें बदल ली गई थी लेकिन 8:32 तक मतदान शुरू नहीं हुआ था।
सहारनपुर जिले में दूसरे चरण के चुनाव में वोटिंग जारी है। सुबह के समय वोटरों में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान जारी है।
उत्तर प्रदेश: राज्य में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखें।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। सहारनपुर के डीआईजी ने बताया कि हमने सुरक्षा के ऐसे इंतज़ाम किए हुए हैं कि मतदाताओं को पूरी तरह से सुरक्षा का आभास रहें। राज्य की सभी सीमाओं और पोलिंग बूथ पर हमने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर रखी है। सहारनपुर के डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि सहारनपुर ज़िला उत्तराखंड की सीमा से भी लगता है और आज उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव है इसलिए हमने उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं। सभी इलाकों में सुरक्षा अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं।
आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान के लिए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आज प्यार, सौहार्द, भाईचारा और विकास के लिए वोट करें।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि सभी पूरे जज़्बे के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। अमरोहा जिले के गन्ना विकास बूथ से हैं, जहां लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।
शाहजहांपुर में मतदान के बाद परिवार ने सेल्फी ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद साफ है कि भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। योगी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद वोटर्स ने सपा अध्यक्ष अखिलेश और जयंत चौधरी को ठंडा कर दिया है।
यूपी के दूसरे चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शाहजहांपुर जिले के कुर्रिया ढोढ़ो गांव में पूरे परिवार ने एक साथ वोट डाला।
शाहजहांपुर शहर में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सुबह सात बजे अपना वोट डाला। पत्रकारों से बातचीत में सुरेश खन्ना ने कहा कि विकास ही भाजपा की जीत का आधार बनेगा। पहले चरण की वोटिंग ने ही विपक्षियों को परास्त कर दिया। अब दूसरे चरण में भी विरोधी परास्त होंगे। शाहजहांपुर की छह सीटों पर लगभग 22 लाख मतदाता मतदान करेंगे।
शाहजहांपुर में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। धीरे-धीरे मतदान रफ्तार पकड़ रहा है। बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ रही है। वहीं कटरा विधानसभा के बांडिया गांव में ईवीएम खराब होने से मतदान रुका हुआ है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। बरेली के दमखोड़ा गांव के धनी राम इंटर कॉलेज में लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं। दिन निकलते ही मतदाताओं की बूथों पर लाइन लगी है।
नौ जिलों की 55 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान के गति पकड़ने की उम्मीद है। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने के निर्देश हैं।
यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में जिन नौ जिलों में चुनाव होने हैं उनमें आठ विधानसभा क्षेत्र नगीना, धामपुर, बिजनौर, असमोली, संभल, देवबंद, रामपुर मनिहारन व गंगोह को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
दूसरे चरण का मतदान कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। चुनाव अधिकारियों ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर में मतदान केंद्र संख्या 374 पर मॉक पोल किया।