फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आवंटित हुईं शराब की करीब 26 हजार दुकानें, पहली अप्रैल से एक ही जगह बिकेगी बियर-अंग्रेजी शराब

Thu, 06 Mar 2025 09:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP liquor shops: यूपी में अगले सत्र के लिए लाटरी सिस्टम से दुकानों का आवंटन हो गया है। पहले चरण में  25,677 शराब की दुकानें आवंटित की गईं। 
विज्ञापन
एक अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देशन में प्रदेश में शराब और भांग की दुकानों के लाइसेंस के लिए पहले चरण की ई लॉटरी बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। इस दौरान कुल 25,677 शराब (90 फीसदी से अधिक) की दुकानों और मॉडल शॉप का आवंटन हुआ। इसमें देसी मदिरा की 15,906 दुकानें, 9341 कंपोजिट शॉप, 430 माॅडल शॉप के अलावा 1317 भांग की दुकानें भी शामिल हैं। बता दें कि नई आबकारी नीति के तहत पहली बार कंपोजिट शॉप का आवंटन किया गया है।

विज्ञापन


आबकारी मंत्री ने बताया कि इन दुकानों के आवंटन से राज्य सरकार को 4278.80 करोड़ रुपये लाइसेंस फीस मिलेगी। 146 देसी मदिरा, 21 कंपोजिट शॉप, 142 भांग की दुकानों और 5 मॉडल शॉप का आवंटन दूसरे चरण में होगा। वहीं इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई ई लॉटरी में लखनऊ के लिए 543 देसी शराब, 400 कंपोजिट शॉप, 56 मॉडल शॉप और 42 भांग की दुकानों का आवंटन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें