प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की सहमति से 7 जिलों के कुटुंब न्यायालयों में 11 परामर्शदाताओं को मनोनीत कर दिया है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा। प्रमुख सचिव न्याय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव-द्वितीय ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये भी कहा कि परामर्शदाताओं की नियुक्ति सरकारी सेवा में नियुक्ति नहीं है बल्कि ये संबंधित न्यायालयों में संविदा के आधार पर आबद्ध होंगे। एक कार्यकाल पूरा करने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय की संस्तुति पर इनके अगले कार्यकाल के लिए भी विचार किया जा सकेगा।
इनकी हुई नियुक्ति
औरैया- निर्मल कुमार।
फतेहपुर-राजेश चंद्र त्रिपाठी व नेहा अवस्थी।
फिरोजाबाद-सुप्रिया जैन।
गोरखपुर-रमेश कुमार, सिंपल शुक्ला, साधना श्रीवास्तव व नीलम पांडे।
हाथरस-अनुपमा शर्मा।
जालौन(उरई)-कृष्णा कुमार प्रजापति।
मुरादाबाद- श्रद्धा रस्तोगी।