फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा और झांसी में खुलेगी कल्चर लैब, ड्रग सेंसिटीविटी के बारे में मिलेगी तत्काल जानकारी

Fri, 25 Jun 2021 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इससे टीबी के मरीजों में दवा का बैक्टीरिया पर सेंसिटीविटी के बारे में तत्काल जानकारी मिल सकेगी। मरीजों का उपचार आसान हो जाएगा। अभी तक इस जांच के लिए मरीजों को दूसरी जगह भेजा जाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में टीबी मरीजों के लिए इटावा और झांसी में कल्चर लैब खोली जा रही है। इससे टीबी के मरीजों में दवा का बैक्टीरिया पर सेंसिटीविटी के बारे में तत्काल जानकारी मिल सकेगी। मरीजों का उपचार आसान हो जाएगा। अभी तक इस जांच के लिए मरीजों को दूसरी जगह भेजा जाता था।

विज्ञापन


टीबी के खात्मे के के तहत यूपी में दो नई कल्चर एंड ड्रग सेंसिटीविटी लैब खोली जा रही है। एक उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस सैफई इटावा में खुलेगी तो दूसरी मेडिकल कॉलेज झांसी में। इन दोनों लैब को खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 

मालूम हो कि प्रदेश में मार्च तक 1.80 लाख मरीज चिह्नित किए गए हैं, जिसमें 15 हजार ड्रग रेडिस्टेंस टीबी के मरीज हैं। इन मरीजों की जांच कल्चर एंड ड्रग सेंसिटिविटी लैब में की जाती है। राज्य क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों लैब खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी तक लखनऊ में केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में यह लैब हैं। इसके अलावा आगरा, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली और अलीगढ़ में भी एक-एक लैब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें