प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1506 फुटकर दुकानों के आवंटन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। नई व्यवस्था से पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु देसी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की ई-नवीनीकरण एवं प्रथम चरण ई-लाटरी के बाद शेष एवं नवसृजित कुल 1506 फुटकर दुकानों के आवंटन के लिए द्वितीय चरण ई-लॉटरी प्रक्रिया हेतु आवेदन मंगलवार से शुरू कर दिया गया। आबकारी विभाग की वेबसाइट exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग द्वारा जारी नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रदेश भर की मदिरा दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सुगमता सुनिश्चित हो सके। इच्छुक आवेदक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने तथा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।आवश्यक शर्तें तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। विभाग ने आवेदकों से अनुरोध किया है कि वह आवेदन करने से पूर्व नियमों एवं शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। ई-लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।