State Information Commission: उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और 10 राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और 10 राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए शासन ने आवेदन मांगे हैं। आवेदन 23 नवंबर से 22 दिसंबर 2026 शाम पांच बजे तक किए जा सकेंगे। वर्तमान में राज्य सूचना आयुक्त का एक पद रिक्त है, जबकि आने वाले महीनों में अन्य पद भी खाली होने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रशासनिक सुधार विभाग के मुताबिक विधि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंपर्क या प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। आवेदक किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं होना चाहिए और न ही किसी लाभ के पद पर होना चाहिए। दोनों पदों का कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होगा।
मासिक वेतन 2.25 लाख रुपये निर्धारित है। आवेदन रजिस्टर्ड डाक या सीधे संयुक्त निदेशक, प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में जमा किए जा सकते हैं। इसके साथ दो हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट लगाना होगा। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थी नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं। राज्य सूचना आयुक्त पद के पुराने आवेदकों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। नियुक्ति राज्यपाल मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश पर करेंगे।