फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से प्रदेश में सक्रिय होगा एक और विक्षोभ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी; ये हैं पूर्वानुमान

Thu, 04 Jun 2026 07:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी के मौसम में अभी गर्मी बनी नहीं रहेगी। प्रदेश में एक और विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन गई है। 
विज्ञापन
यूपी में मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में गर्मी अभी पूरी रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाएगी। बीते दिनों सक्रिय रहे एक विक्षोभ की वजह से नौपता का प्रभाव कम रहा है। अब  चार जून यानी आज से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के करीब 20 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट है। जिन इलाकों में यह विक्षोभ सक्रिय होगा वहां के पारे में छह डिग्री तक की गिरावट संभव है। अब यह कह पाना कठिन है कि इस विक्षोभ का दायरा यूपी में कहां-कहां तक होता है। 

विज्ञापन



पिछले दो दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को करीब 10 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा। बस्ती 42 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पांच और छह जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में भी आंधी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं।

विज्ञापन

इन जिलों में है येलो अलर्ट

गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल व आसपास के क्षेत्र।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें