फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में फिर से सक्रिय हुआ एक और विक्षोभ, इन जिलों में बारिश के साथ कोहरे की चेतावनी जारी

Sun, 15 Nov 2026 10:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक नए विक्षोभ की वजह से बारिश के साथ कोहरे की भी आशंका है। 
विज्ञापन
यूपी में फिर बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। नए विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 16 से 18 नवंबर के बीच ठंडी पछुआ हवाएं चलने से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। वहीं, रविवार से अगले पांच दिनों तक सुबह प्रदेश के कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई, लेकिन कुछ इलाकों में दृश्यता काफी कम रही। बरेली में घना कोहरा होने से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। कुशीनगर में 50 मीटर, मेरठ में 80 मीटर, मुरादाबाद में 100 मीटर और आजमगढ़ में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से 15 नवंबर को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का असर बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें