फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में फिर से सक्रिय होने जा रहा है एक और चक्रवात, 29 और 30 अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 25 Oct 2026 08:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। आने वाले दिनों में एक बार फिर से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
 
विज्ञापन
यूपी में फिर बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर से 29 व 30 अक्तूबर को पूर्वी यूपी और मध्यांचल में कहीं कहीं अति भारी बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग का कहना है कि 29 अक्तूबर को कई जिलों में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। गरज चमक और बारिश का दाैर और माैसम का यह बदलाव 31 अक्तूबर तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 29 व 30 अक्तूबर के लिए पूर्वी यूपी और मध्यांचल के लगभग 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। तीन दिनों में प्रदेश भर में तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव चक्रवाती तूफान में बदल कर उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ेगा। इस बदलाव का असर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 31 अक्तूबर तक रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को 28.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बलिया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं हरदोई में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें