फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ईरान संकट के बीच लखनऊ से 40 जायरीन का जत्था इराक रवाना, माहौल ठीक होने की उम्मीद में रवानगी

Sat, 17 Jan 2026 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Iran crisis: ईरान संकट के बीच यूपी की राजधानी से 40 जायरीन का जत्था इराक रवाना हुआ। यह एक तरह की धार्मिक यात्रा है जो हर साल होती है। 
विज्ञापन
ईरान में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में माहौल बिगड़ने की खबरों के बीच जियारत पर जाने वाले जायरीन का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार रात लखनऊ से 40 जायरीन का एक जत्था इराक के लिए रवाना हुआ। टूर संचालक के अनुसार, यदि हालात अनुकूल रहे तो यह जत्था इराक के बाद ईरान भी जियारत के लिए जाएगा।

विज्ञापन


लखनऊ व आसपास के जिलों से हर साल सैकड़ों की संख्या में जायरीन जियारत के लिए इराक जाते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार रात 40 जायरीन का एक ग्रुप इराक के लिए रवाना हुआ है। मेंहदी टूर ट्रैवल्स के संचालक अकील जाफर ने बताया कि जायरीन इराक में लगभग 20 दिन तक विभिन्न मुकद्दस मकामात पर जियारत करेंगे। इसके बाद वहां की सुरक्षा स्थिति का आकलन कर आगे की यात्रा का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ईरान में जंग जैसे हालात की खबरों के बावजूद जायरीन के उत्साह में कोई कमी नहीं है। 

सभी जायरीन लगातार वहां के हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि अगर स्थिति सामान्य होती है तो वे इराक से सीधे ईरान के लिए रवाना होंगे। जायरीन का कहना है कि जियारत उनके लिए सिर्फ यात्रा नहीं बल्कि अकीदत का सफर है, इसलिए कठिन हालात की खबरों के बावजूद उनका हौसला कायम है। हालांकि, टूर एजेंसी की ओर से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अंतिम फैसला हालात की समीक्षा के बाद ही लेने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें