फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान

Mon, 01 Jun 2026 12:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Amar ujala medhavi Award Ceremony: अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन एक जून को होगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य मुख्य अतिथि होंगे। 
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला मेधावी छात्रों का सम्मान करेगा। आज सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। समारोह में चुने हुए मेधावियों को ई-स्कूटी दी जाएंगी। इसके साथ ही सभी मेधावियों को विशेष किट वाला बैग भी दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों की जरूरत के सामान और पुस्तकें होंगी। अमर उजाला हर वर्ष मेधावियों को अपने मंच से सम्मानित करता है।

विज्ञापन


10वीं व 12वीं के टॉप-10 होंगे सम्मानित
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में राज्य स्तर की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों को शामिल किया जा रहा है। इसमें यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के शीर्ष-10 स्थानों पर रहने वाले मेधावी शामिल होंगे। इसी तरह संस्कृत शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के 11 और इंटरमीडिएट के 10 मेधावियों के साथ ही लखनऊ जनपद के मेधावियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मेधावियों को लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मेधावियों को बस से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लाया जाएगा। यहां विभिन्न पुरस्कारों के साथ उनका सम्मान होगा।

विज्ञापन

सीएम लोकभवन में करेंगे मेधावियों का सम्मान

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन में सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड और संस्कृत शिक्षा परिषद के टॉप 10, सीबीएसई और आईसीएसई के सर्वोच्च 10-10 कुल 223 राज्य स्तरीय मेधावियों को एक-एक लाख रुपए, एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे।

वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी 75 जिलों में भी जिले के टॉप 10 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें अमर उजाला भी सहभागी होगा और मेधावियों को सम्मानित करेगा। जिलों में सीएम के लोकभवन में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें